IPL के इतिहास में पहली एक मैच में 500 से अधिक का बना स्कोर
इस बार का आईपीएल अलग ही अंदाज में चल रहा है। एक समय था जब 200 से अधिक रन बनाने पर कोई भी टीम अपनी जीत लगभग सुनिश्चित समझती थी।
लेकिन इस बार के आईपीएल में 250 रन का स्कोर ऐसे बन रहा है जैसे 150 का स्कोर। पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच में एक बार फिर से 250 से अधिक का स्कोर बना। अहम बात है कि इस स्कोर को पंजाब की टीम ने बेहद आसानी से हासिल भी कर लिया।

अहम बात यह है कि इससे पहले किसी भी आईपीएल के सीजन में एक मैच में 500 या उससे अधिक रन बनीं बने। लेकिन इस आईपीएल में यह कारनामा एक, दो बार नहीं बल्कि तीन बार हो चुका है। जो अपने आप में एक इतिहास है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 261 रन का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में माना जा रहा था कि पंजाब के लिए इस स्कोर को हासिल कर पाना लगभग नामुमकिन होगा। लेकिन जिस अंदाज में पंजाब के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी की उसके आगे यह स्कोर छोटा लगने लगा।
19वें ही ओवर में पंजाब की टीम ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। पंजाब की ओर से जॉनी बेयरस्टोर ने तूफानी शतक लगाया, जिसकी बदौलत पंजाब ने इस मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करने में सफलता हासिल की।
आईपीएल के किसी एक मैच में सर्वाधिक रनों की बात करें तो आरसीबी और हैदराबाद के खिलाफ मैचमें सर्वाधिक 549 रन बने थे। जबकि हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 523 रन बने।
जबकि पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच में 523 रन का स्कोर एक बार फिर से बना। ऐसे में तीनों ही स्कोर आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन हैं।
केकेआर की ओर से फिल सॉल्ट ने 75 रन तो सुनील नरेन ने 71 रनों की पारी खेली। वहीं पंजाब के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में ही 93 रन ठोक डाले।
मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंदों पर 108 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि शशांक सिंह ने 28 गेंदों पर 68 रन बनाए। पंजाब के बल्लेबाजों ने मैच में 24 छक्के लगाए। जबकि केकेआर के बल्लेबाजों ने मैच में 17 छक्के लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications