CSK के लीजेंड की वापसी, कैसे न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के लिए अपने कोचिंग स्टाफ को किया मजबूत
न्यूजीलैंड ने पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और इंग्लैंड के इयान बेल और जेम्स फोस्टर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। ये तीनों कोच आगामी वनडे विश्व कप से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।
फ्लेमिंग चेन्नई सुपर किंग्स के कोच हैं और उन्होंने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम से जुड़ेंगे।

जबकि जेम्स फोस्टर कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच हैं और उन्होंने दुनिया भर में टी20 लीगों में कोचिंग दी है। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम से जुड़ेंगे।
इयान बेल सहायक कोच के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम से जुड़ेंगे और वह विश्व कप के लिए भी टीम के साथ रहेंगे। बेल इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज ल्यूक रोंची की जगह बैटिंग कोच का पद संभालेंगे। रोंची वर्ल्ड कप से पहले मुख्य कोच गैरी स्टीड की जगह लेंगे।
ये भी पढ़ें- World Cup 2023: भारत के लिए नंबर 4 का खेल: कौन बनेगा मिडिल ऑर्डर का किंग?
स्टीड को वर्ल्ड कप से पहले कुछ समय के ब्रेक की दरकार है। न्यूजीलैंड के मैनेजर साइमन इंस्ले ने कहा कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ की देखरेख बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे बहुत क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को पर्याप्त आराम दिया जाएगा।
विश्व कप के बाद, पूर्व पाकिस्तानी कोच सकलैन मुश्ताक दिसंबर में बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्पिन कोच के रूप में काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications