Flashback 2022: साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने लगाए हैं सबसे अधिक छक्के, बने नए 'सिक्सर किंग'
Most sixes in cricket 2022: सूर्यकुमार यादव ने एक ही साल के अंदर पूरी दुनिया में अपने हुनर का छाप छोड़ने का काम किया है। इस साल उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं।

Flashback 2022, Most sixes in cricket 2022: साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया के बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए सूर्यकुमार ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस साल 31 टी20 इंटरनेशनल पारी में लगभग 188 के स्ट्राइक रेट से कुल 1164 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव टी-20 के नए बादशाह बनकर सामने आए हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने किया कमाल
भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव ने कई बेहतरीन पारियां खेली थी। वर्ल्ड कप के तुरंत बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में शतक जड़ने का भी कारनामा किया था। सूर्यकुमार यादव ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत ही टी-20 रैंकिंग में भी उन्होंने अपना कब्जा जमाया।

इस साल लगाए सबसे अधिक छक्के
सूर्यकुमार यादव के बल्ले से साल 2022 में सबसे अधिक छक्के निकले हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 74 छक्के जड़े हैं। छक्के लगाने के मामले में उन्होंने कई दिग्गजों को पछाड़ने का काम किया। सूर्यकुमार के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकलोस पूरन मौजूद हैं। निकलोस पूरन ने 44 पारियों में कुल 59 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव से तुलना की जाये तो वो अभी भी 15 छक्के दूर हैं, जिसे इस साल कवर करना लगभग नामुमकिन सा है।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
सूर्यकुमार यादव (भारत) ने इस साल 44 पारियों में कुल 1424 रन बनाए हैं, जिसमें 74 छक्के शामिल हैं।
निकोलस पूरन (विंडीज) ने इस साल 44पारियों में कुल 1093 रन बनाए हैं, जिसमें 59 छक्के शामिल हैं।
मोहम्मद वसीम (यूएई) ने इस साल 37 पारियों में कुल 1011 रन बनाए हैं, जिसमें 58 छक्के शामिल हैं।
सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) ने इस साल 39 पारियों में कुल 1380 रन बनाए हैं, जिसमें 55 छक्के शामिल हैं।
रोहित शर्मा (भारत) ने इस साल 39 पारियों में कुल 995 रन बनाए हैं, जिसमें 45 छक्के शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications