Flashback 2022: इस साल इन बल्लेबाजों का रहा बेस्ट टेस्ट एवरेज, टॉप पर है सरप्राइज नाम
साल 2022 में अब तक हुए करीब 40 टेस्ट मैचों में कई बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। हमने लिस्ट में उनको जगह दी जिन्होंने 500 के करीब रन तो कम से कम बनाए हों और औसत 60 या उससे ऊपर का रहा हो।

साल 2022 में अब तक हुए करीब 40 टेस्ट मैचों में हमें कुछ खिलाड़ियों की बहुत ही दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। इस साल बेन स्टोक्स ने अपनी कप्तानी में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। ब्रैंडन मैकुलम ने एक कोच के तौर पर और इंग्लैंड ने टीम के तौर पर एकजुट होकर जिस तरीके से टेस्ट क्रिकेट को बदलने का काम किया वह भी सराहनीय रहा। वैसे तो यह साल टी-20 वर्ल्ड कप के इर्द-गिर्द घूमता रहा लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टेस्ट मैचों की अपनी महत्ता बनी रही। साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पाकिस्तान दौरा देखने को मिला है और साल के अंत तक आते-आते इंग्लैंड की टीम भी 17 साल बाद पाकिस्तान आई।

जहां तक रनों की बात है तो इस साल पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन टॉप फॉर्म बल्लेबाज रहे। हम यहां पर बल्लेबाजी में बेस्ट औसत इस साल बेस्ट औसत रखने वाले खिलाड़ियों की बात करेंगे।
सरप्राइज नाम श्रीलंका के दिनेश चंडीमल
अगर बल्लेबाजी की बात करें तो नंबर एक पर सरप्राइज नाम श्रीलंका के दिनेश चंडीमल का उभरता है जिन्होंने छह टेस्ट मैचों की 10 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 719 रन बनाए और 206 के उच्चतम स्कोर के साथ 102.7 का औसत निकालने में कामयाब रहे। यह इस साल अभी तक बल्लेबाजों द्वारा टेस्ट मैच में बनाया गया बेस्ट एवरेज है। इस लिस्ट में वैसे तो जे ओवरटर्न, रविंद्र जडेजा, कॉलिन डी ग्रैंडहोम जैसे खिलाड़ी भी शामिल है जिनके औसत 70, 80, 90 तक के हैं लेकिन उन्होंने काफी कम मैच खेले हैं और रन भी उसी हिसाब से बनाए हैं। ऐसे में हमने इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों को रखने का फैसला किया है जिन्होंने इस साल 500 या उससे ज्यादा रन तो बनाए ही हों।
हैरी ब्रूक नई सनसनी
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैरी ब्रूक का नाम आता है जिन्होंने चार मैच खेले और छह पारियों में 480 रन बनाए। वे पाकिस्तान के दौरे पर सनसनी बन कर उभरे और उन्होंने 80 के औसत के साथ बल्लेबाजी की लेकिन खास बात है उनका स्ट्राइक रेट 92.13 का रहा। फिर आस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा का नाम आता है जिन्होंने 10 मैचों में 1079 रन बनाते हुए 71.3 का औसत निकाला। न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल ने 6 मैचों में 71.2 की औसत के साथ 641 रन बनाए। पाकिस्तान के बाबर आजम का औसत 67.26 रहा। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का औसत 66.31 रहा।
भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत

इस लिस्ट में भारत के एकमात्र बल्लेबाज हैं ऋषभ पंत हैं जिन्होंने 6 मैचों की 10 पारियों में 91 के स्ट्राइक रेट के साथ 64.22 के औसत से बैटिंग की। अभी उनको एक और टेस्ट खेलना है। वेस्टइंडीज के क्रेग बैथवेट 62.45 के औसत के साथ 578 रन बनाने में कामयाब रहे। 60 से नीचे के औसत वाले बल्लेबाजों को यहां जगह नहीं दी गई है लेकिन जानकारी के लिए बता दे मार्नस लाबुशेन ने 10 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 58.93 की औसत के साथ 943 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications