Flashback 2022: साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

साल 2022 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे बेहतरीन रहा है। विराट कोहली ने भी इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Suryakumar Yadav

Flashback 2022: साल 2022 क्रिकेट जगत के लिए काफी यादों भरा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा इवेंट इस साल देखने को मिला जिसमें इंग्लैंड ने बाजी मारी और खिताब जीता। इसके अलावा एशिया कप में श्रीलंका ने जीत दर्ज की। बल्लेबाजों ने भी इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को निशाना बनाया और दर्शकों का मनोरंजन किया। इस लेख में पांच ऐसे बल्लेबाजों का जिक्र किया गया है, जिन्होंने इस वर्ष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव

भारत के इस तूफानी खिलाड़ी का नाम निर्विवाद रूप से नम्बर एक पर आता है। इस वर्ष उन्होंने अपने बल्ले से धमाल मचाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने 31 मैचों में 187 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक आए। इसके अलावा उन्होंने 104 चौके और 68 छक्के जड़े हैं। सूर्यकुमार यादव के करीब कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है।

मोहम्मद रिज़वान

मोहम्मद रिज़वान

पाकिस्तान के इस ओपनर बल्लेबाज ने भी टॉप पांच में अपनी जगह बनाई है। रिज़वान ने 25 मैचों में 996 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा है। रिज़वान ने करीबन 123 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। औसत की बात करें तो यह 45 का रहा है। रिज़वान ने 10 अर्धशतक जमाए हैं। उन्होंने 78 चौके और 22 छक्के इस वर्ष लगाए हैं। नाबाद 88 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा।

विराट कोहली

विराट कोहली

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे हैं। विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस साल कोहली ने 20 मैच खेलकर 781 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 8 अर्धशतक और 1 शतकीय पारी देखने को मिली है। नाबाद 122 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है जो उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के विरुद्ध बनाया था। कोहली ने 66 चौके और 26 छक्के जड़े हैं और 138 उनका स्ट्राइक रेट रहा है।

सिकंदर रज़ा

सिकंदर रज़ा

ज़िम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने काफी प्रभावशाली क्रिकेट खेला है और हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। सिकन्दर रज़ा के लिए भी यह वर्ष बेहतरीन रहा है। उन्होंने 24 मैचों में 735 रन बनाए हैं। करीबन 151 के स्ट्राइक रेट से सिकंदर रज़ा ने ये रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां आई हैं। रज़ा ने 52 चौके और 38 छक्के जमाए।

बाबर आज़म

बाबर आज़म

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। बाबर आज़म ने इस वर्ष कुल 26 मैच खेलकर 735 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। स्ट्राइक रेट के मामले में रिज़वान की तरह वह भी पीछे रहे हैं। उन्होंने 123 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इसके अलावा बाबर आज़म ने 83 चौके और 10 छक्के इस वर्ष लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+