Flashback 2022: टी20 वर्ल्ड कप में इस साल हुए 3 सबसे पड़े उलटफेर
इस साल टी20 वर्ल्ड कप में छोटी टीमों ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था। उलटफेर की वजह से दक्षिण अफ़्रीकी टीम तो टूर्नामेंट से ही बाहर हो गई थी।

Flashback 2022: टी20 वर्ल्ड कप में इस साल इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी थी। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को हराते हुए इंग्लैंड ने खिताब हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया में खेला गया यह वर्ल्ड कप काफी अलग रहा। इस वर्ल्ड कप दो वजहों से जाना जाता है। पहला कारण है कि इस वर्ल्ड कप में काफी मैच बारिश से धुले थे। दूसरा अहम कारण उलटफेर है। इस वर्ल्ड कप में बड़ी टीमों को छोटी टीमों ने पराजित किया था। उनका जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है। तीन बड़े उलटफेर इस वर्ल्ड कप में देखने को मिले थे।

आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराया
दूसरे राउंड में ग्रुप 1 का यह मैच था और आयरलैंड टीम ने चौंकाते हुए इंग्लैंड को पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरिश टीम ने 157 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए इंग्लिश टीम ने 5 विकेट पर 105 रन बनाए थे। पारी का यह पंद्रहवां ओवर चल रहा था। इस समय बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। डकवर्थ लुईस नियम के तहत आयरलैंड टीम 5 रन आगे थी और इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया।

पाकिस्तान को ज़िम्बाब्वे ने हराया
फाइनल में पाकिस्तान टीम गई थी लेकिन लीग चरण में ज़िम्बाब्वे ने उनको हरा दिया। कम स्कोर वाले इस मैच में अंत तक रोमांच भरा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ज़िम्बाब्वे ने 8 विकेट के नुकसान पर 130 रनों का मामूली स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम बिखर गई। पूरे ओवर खेलकर पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई। इस तरह ज़िम्बाब्वे ने एक रन से मैच जीतकर पाकिस्तान के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थी।

नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हराया
इस मैच में हार के कारण दक्षिण अफ़्रीकी टीम नॉक आउट से बाहर हो गई। नीदरलैंड्स ने बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों के अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स ने 4 विकेट पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ़्रीकी टीम 8 विकेट पर 145 रन बना पाई। इस तरह से नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर दिया और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए आगे गई।












Click it and Unblock the Notifications