Playoff की रेस से बाहर हुई Mumbai Indians, ये बड़ी गलतियां पंड्या एंड कंपनी को ले डूबी!
IPL 2024, Mumbai Indians: आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम सुर्खियों में आ गई थी। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान घोषित किया था। मुंबई के इस फैसले से फैंस काफी नाराज नजर आए थे। सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक हार्दिक पंड्या को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।
सबसे मजबूत टीम नजर आ रही थी मुंबई
हालांकि, जब आईपीएल की शुरुआत हुई तो मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन सबसे मजबूत टीम दिखाई दे रही थी। मुंबई की टीम में सबसे अधिक भारतीय टीम के खिलाड़ी मौजूद हैं। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे दिग्गजों से सजी इस टीम का पलड़ा बाकी टीमों पर काफी भारी दिखाई पड़ रहा था।

प्लेऑफ से बाहर होने वाली बनी पहली टीम
लेकिन आईपीएल 2024 से सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली टीम मुंबई इंडियंस बनी। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली थी। इसके बावजूद भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। हैदराबाद ने ही अपने अगले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया।
पंड्या से हुई बड़ी गलती
मुंबई इंडियंस के बाहर होने की सबसे बड़ी वजह कप्तान हार्दिक पंड्या द्वारा लिए गए फैसले को भी माना जा सकता है। हार्दिक पंड्या ने इस टूर्नामेंट में कई ऐसे फैसले लिए जिसे देखकर क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान रह गए। मुंबई इंडियंस की तरफ से पहली बार इस सीजन कप्तानी करते हुए हार्दिक पंड्या अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
टीम में अनबन की खबरें
हार्दिक पांड्या का रुतबा रोहित शर्मा जैसा नहीं है रोहित शर्मा लंबे समय से मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की कोचिंग स्टाफ के साथ पिछले दिनों मीटिंग हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने टीम की इस हालत का जिम्मेदार हार्दिक पंड्या की कप्तानी को बताया था।
दो गुट में बंटे खिलाड़ी
हार्दिक पंड्या के कप्तान बनाए जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस की टीम दो खेमों में बंटी हुई नजर आई। रोहित शर्मा की कप्तानी छोड़ने के बाद सूर्य कुमार यादव और जसप्रीत बुमराह निराश नजर आए थे। दोनों ही खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दर्द शेयर किया था। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने खुले तौर पर यह बात कही थी कि टीम के ड्रेसिंग रूम में दो अलग-अलग गुट बने हुए हैं। वह एक साथ मिलकर नहीं खेल पा रहे हैं। मुंबई की टीम एक टीम के रूप में खेल नहीं पा रही है।












Click it and Unblock the Notifications