स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की तरफ से आया पहला रिएक्शन, दोनों ने इंस्टाग्राम पर दिया बड़ा संकेत
Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने के बाद कई खबरें सामने आ रही हैं। पलाश मुच्छल की कथित चैट वायरल हुई थी। स्मृति के पिता अस्पताल से वापस घर आ गए हैं लेकिन शादी के बारे में कोई खबर नहीं है। इस बीच इंस्टाग्राम पर बड़ा संकेत आया है।
स्मृति और पलाश ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो नहीं किया है। अब अक बड़ा संकेत आया है, जिसे नज़र से जोड़कर देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम बायो में एक ऐसा इमोजी इन दोनों ने लगाया है। इसके बाद फिर से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

स्मृति और पलाश दोनों ने इंस्टाग्राम पर 🧿 ये इमोजी बनाया है, दोनों के इंस्टाग्राम पर इस इमोजी के साथ नज़र नहीं लगने का संकेत दिया है। इस काले रंग के इमोजी ने एक बार फिर से फैन्स को असमंजस में डाल दिया है कि आखिर चल क्या रहा है।

स्मृति मंधाना की शादी कैंसल होने के पीछे पिता की तबीयत का हवाला दिया गया था। हालांकि अब उनके पिता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उधर पलाश की मां ने अपने बेटे के बारे में चल रहे अफवाहों के बीच सब तय समय पर होने की बात कही। फ़िलहाल तो शादी को लेकर कोई खबर नहीं है।
इस मुश्किल घड़ी में स्मृति मंधाना का साथ टीम इंडिया की साथी प्लेयर्स हैं, जेमिमा रोड्रिग्स ने बड़ा कदम उठाते हुए बिग बैश लीग में खेलने से मना का दिया। जेमिमा के लिए दोस्ती पहले और बाकी काम बाद में है।












Click it and Unblock the Notifications