PSL 2025 शुरू होने पहले ही आग लगने से मचा हड़कंप! धुएं से घिरा होटल, खिलाड़ियों की बढ़ी मुश्किलें

Fire breaks out at PSL: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आगाज 22 मार्च को किया गया था। आईपीएल के बाद अब पाकिस्तान में पीएसएल का आगाज भी होने जा रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल यानी शुक्रवार से आज से कर दी गई है। लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पीएसएल से पहले आग लगने की घटना ने सबको चिंतित कर दिया है।

होटल में अचानक लगी आग (Fire breaks out at PSL)

खबर की मानें तो सेरेना होटल में आग लग गई, जहां टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले विदेशी खिलाड़ी ठहरे हुए थे। शुक्रवार दोपहर इस्लामाबाद के सेरेना होटल की छठी मंजिल पर भीषण आग लग गई। उस समय पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने वाले कई विदेशी खिलाड़ी होटल में ठहरे हुए थे, जिससे वहां दहशत फैल गई। जिला प्रशासन ने पुष्टि की है कि आग होटल की सबसे ऊपरी मंजिल से लगी थी।

PSL 1

क्या आतंकवादी हमला हुआ था?

इस खबर के सामने आते ही राजधानी विकास प्राधिकरण की आठ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक वीडियो में होटल के पास धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है और कैप्शन में इस्लामाबाद के सेरेना होटल में आग लिखा गया है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह घटना आतंकवादी हमला नहीं बल्कि तकनीकी खामियों के कारण आग लगी थी।

खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल

हालांकि, अच्छी खबर ये है कि किसी भी खिलाड़ी को आग से कोई हानि नहीं पहुंची है। होटल के आपातकालीन प्रोटोकॉल को तेजी से लागू किया गया और इन-हाउस आपातकालीन टीम और स्थानीय अग्निशमन अधिकारियों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन में कई बड़े खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने को बेताब हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+