World cup 2023: ईडन गार्डन्स स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुआ खिलाड़ियों का सामान

ICC Men's Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होना है और फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इसके लिए देश भर के विभिन्न क्रिकेट स्टेडियम को युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। इस बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स से बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, कोलकाता के ईडन गार्डन्स के ड्रेसिंग रूम में बुधवार देर रात आग लग गई। वहां काम करने वाले लोगों की नजर सबसे पहले आग पर पड़ी, जिसके बाद आनन-फानन में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया, हालांकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने थोड़े प्रयास के बाद स्थिति पर काबू पा लिया।

 eden gardens stadium

खिलाड़ियों का सारा सामान जलकर खाक
बताया जा रहा है कि आग ड्रेसिंग रूम की फॉल्स सीलिंग में लगी, जहां क्रिकेटरों के इक्विपमेंट्स रखे हुए थे। हालांकि नुकसान उतना ज्यादा नहीं था, लेकिन वहां मौजूद खिलाड़ियों का सारा सामान जल गया। शुरुआत में माना जा रहा था कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

वर्ल्ड कप से पहले सवालों के घेरे में इन्फ्रास्ट्रक्चर
इस घटना ने ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच से पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर को सवालों के घेरे में ला दिया है, जबकि आगामी विश्व कप में दो महीने से भी कम समय बचा है। हालांकि, अचानक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रतिष्ठित स्थल का नवीनीकरण 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ईडन गार्डन्स में तैयार हो रहा है नया ड्रेसिंग रूम
वहीं दूसरी ओर आईसीसी प्रतिनिधियों ने काम की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त की है, जोकि अगले महीने फिर से निरीक्षण के लिए आएंगे। हालांकि, हालिया झटके ने नई समस्याओं का संकेत दिया। दरअसल, ईडन गार्डन्स में नया क्रिकेटर ड्रेसिंग रूम बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 से पहले एक्सपेरिमेंट के चक्कर में फंसी टीम इंडिया, जानें कब तक होगा 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण
ईडन गार्डन्स में आग लगने की खबर सामने आने के बाद संयुक्त सचिव देबब्रत दास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी कि कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+