VIDEO: मैदान पर चौके-छक्के और स्टेडियम में चले लात-घूसे, दिल्ली-मुंबई मैच में महिला ने की लड़के की धुनाई
DC vs MI: दिल्ली में किसी मैच में चौके और छक्कों की बारिश नहीं हो, ऐसा हो नहीं सकता। इसके अलावा लड़ाई-झगड़े भी स्टेडियम में काफी होते हैं और बार-बार होते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से इस तरह के दृश्य पहले भी आते रहे हैं और अब नया मामला भी आ गया है।
ताजा मामला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच का है, जिसमें एक तरफ बल्लेबाजों ने रनों की बारिश कर दी थी, तो दूसरी तरफ स्टेडियम से भी अलग ही माहौल देखने को मिल रहा था। वहां भी लात-घूसों की बारिश देखने को मिली थी।

एक महिला और लड़के का वीडियो सामने आया है, इसमें महिला ने लड़के का गाल थप्पड़ों से लाल कर दिया। भीड़ में से लोगों ने इस युवक को बचाने का प्रयास किया। तब तक इस महिला ने अपनी भड़ास निकाल ली थी और कई लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हालांकि यह झगड़ा क्यों हुआ, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पास खड़े लोगों ने इस मामले को बाद में शांत करा दिया। तब तक वीडियो बन चुके थे और सोशल मीडिया पर भी तेजी से फ़ैल गए थे। यह महिला भी अच्छी तरह अपने हाथ साफ़ कर चुकी थी। दिल्ली कैपिटल्स को मैच में हार का सामना करना पड़ा।
इससे पहले करुण नायर का बल्ला चला था। उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश करते हुए 40 गेंदों में ही 89 रनों की पारी खेल डाली। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को 206 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन दिल्ली की टीम 193 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications