लियोनेल मेसी ने कर दी संन्यास की घोषणा! फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल होगा आखिरी मैच

अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान लियोनेल मेसी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा है कि विश्व कप का फाइनल मैच उनका आखिरी मुकाबला होगा।

Lionel Messi Retirement

कतर में चल रहे फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेसी फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे। हालांकि उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि वो फाइनल के साथ ही अपनी विश्व कप यात्रा को समाप्त करेंगे। उनके बयान से इतना तो साफ है कि मेसी अगला फुटबॉल विश्व कप नहीं खेलेंगे, लेकिन वो अंतराराष्ट्रीय फुटबॉल खेलेंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

क्या कहा है लियोनेल मेसी ने?

लियोनेल मेसी ने अपने बयान में कहा है, "मैं इसे हासिल करने में सक्षम होने के लिए बहुत खुशी महसूस कर रहा हूं, मैं फाइनल में अपना आखिरी गेम खेलकर अपनी विश्व कप यात्रा समाप्त कर रहा हूं।" मेसी ने आगे कहा कि अगले विश्व कप तक मुझे नहीं लगता कि मैं खेल पाऊंगा, क्योंकि अगले विश्व कप में अभी कई साल हैं, इस तरह से अपने करियर को खत्म करना सबसे अच्छा है।"

फीफा विश्व कप सेमीफाइनल में क्रोएशिया के खिलाफ मिली जीत के बाद मेसी ने कहा कि इस जीत का जश्न अपने साथियों को साथ मनाया जाए। मेसी ने कहा, "अर्जेंटीना एक बार फिर विश्व कप फाइनल में है। इसका आनंद लें!" मेसी ने कहा कि इस विश्व कप में हम शुरुआत में मुश्किल परिस्थितियों से गुजरे थे, लेकिन हमने बाद में हर मैच को फाइनल की तरह खेला, आज हम अच्छी स्थिति में हैं और शानदार अनुभव कर रहे हैं।

आपको बता दें कि लियोनेल मेसी अपने करियर में दो बार फीफा विश्व कप जीत चुके हैं। अब उनकी नजर तीसरे खिताब पर है। वहीं अर्जेंटीना पांच बार विश्व कप का खिताब जीत चुकी है। सेमीफाइनल में मेसी ने क्रोएशिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी गोल किया था। फाइनल में अर्जेंटीना का मैच किससे होगा इसका फैसला आज फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के बाद हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+