फीफा विश्व कप के लिए कतर में मौजूद हैं आदित्य और अनन्या पांडे, अफेयर की खबरें लंबे समय से हैं सुर्खियों में

aditya roy kapur and Ananya pandey

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के लिए मंच पूरी तरह से सज चुका है। फाइनल खेलने वाली दो टीमें भी फाइनल हो गई हैं। एक तरफ अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है तो वहीं दूसरी तरफ दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को मात देकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अब फुटबॉल के महाकुंभ का खिताबी मुकाबला रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। यह मैच बहुत ही रोमांचक और दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है तो वहीं दूसरी तरफ अर्जेंटीना 5 बार की चैंपियन है।

आदित्य और अनन्या कतर में हैं मौजूद

इस खिताबी मुकाबले का गवाह बनने के लिए दुनियाभर से बड़ी-बड़ी हस्तियां कतर पहुंच चुकी हैं। इस बीच भारत से भी बॉलीवुड के एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे कतर में ही मौजूद हैं। दोनों को सेमीफाइनल मैच के दिन स्पॉट किया गया। अब माना जा रहा है कि कथित तौर पर यह कपल फाइनल में भी स्पॉट होने वाला है।

सुर्खियों में बने हुए हैं आदित्य और अनन्या

आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें कई समय से सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ महीनों से यह जोड़ा कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की एक पार्टी में आदित्य और अनन्या को एकसाथ देखा गया था। इसके बाद यह दोनों कतर में चल रहे फीफा विश्व कप में भी नजर आए हैं। दूसरे सेमीफाइनल में यह कथित कपल एकसाथ दिखा था।

आपको बता दें कि फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में भाग लेने के दौरान, अनन्या पांडे ने पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम को दर्शकों की गैलरी में देखा। डेविड ने मैच के दौरान जब डेविड ने 'पूरी तरह से हाथ हिलाया' तो अभिनेत्री ने अपने फैन-गर्ल पल को जीया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+