पाकिस्तान में नया सलेक्टर आते ही टीम में नये खिलाड़ी शामिल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम घोषित
Pakistan team for Australia tour: पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप अभियान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के लिए तैयार हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाक टीम की घोषणा कर दी गई है। नए चीफ सलेक्टर वहाब रियाज ने पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है।
अहम बात है रही कि टीम में कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है। शायद खराब वर्ल्ड कप अभियान के कारण ऐसा किया गया हो। शान मसूद इस टीम का नेतृत्व करेंगे। पाकिस्तान की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी वापस आए हैं, जो टीम से बाहर थे।

बाएँ हाथ के ओपनर सैम अयूब को टीम में पहली बार शामिल किया गया है। घरेलू टूर्नामेंट कायदे आजम ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन के कारण उनको पाकिस्तान की टीम में शामिल किया गया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
दोनों नए चेहरों को जगह देते हुए वहाब रियाज ने दर्शाया है कि अब युवा खिलाड़ियों को प्रदर्शन का फल देने का समय आ गया है। खुर्रम की गेंदबाजी काफी बेहतरीन रही है। वह भी घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद ही टीम में शामिल होने में सफल रहे हैं।
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 14 दिसम्बर से खेलेगी। एक साल बाद टीम में फहीम अशरफ की वापसी हुई है। उनके अलावा मीर हमजा और मोहम्मद वसीम जूनियर ने भी टीम में वापसी की है। वहाब रियाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में चुनौती वाली स्थिति को ध्यान में रखकर टीम का चयन किया गया है।
पाकिस्तान की टीम
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी












Click it and Unblock the Notifications