FBA vs KHT Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, दासुन शनाका के बल्ले से बरसेंगे प्वाइंट्स?

FBA vs KHT Dream11 Prediction: बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024 (BPL) में आज तीन फरवरी को पहला मैच दोपहर 1 बजे फॉर्च्यून बरिशाल और खुलना टाइगर्स के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

खुलना टाइगर्स अपने शानदार प्रदरशन के दम पर अंक तालिका में टॉप पर हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए छह मैचों में से चार में जीत हासिल की है। दूसरी ओर बरिशाल खेले गए पांच मैचों में से तीन हार के बाद तालिका में पांचवें स्थान पर है, इसलिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

Fortune Barishal

Dream11 FBA vs KHT: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
फॉर्च्यून बरिशाल और खुलना टाइगर्स के बीच स्कोर-लाइन 3-2 है। दोनों टीमों ने अब तक पांच मैच खेले हैं। फॉर्च्यून बरिशाल ने तीन मैच जीते हैं, जबकि खुलना टाइगर्स ने दो गेम जीते हैं।

Sylhet Weather Report: मौसम रिपोर्ट
सिलहट में बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। यहां शनिवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 53 फीसदी ह्यूमिडिटी के स्तर के साथ 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हवा की गति लगभग 14 किमी/घंटा होगी।

Sylhet Pitch Report: पिच रिपोर्ट
सिलहट की पिच ऐसी सतह नहीं है जहां आप खुलकर शॉट खेल सकें। यहां गेंद नीची रहती है और स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलेगी। हालाँकि, जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उसके पास बल्लेबाजी के लिए बेहतर परिस्थितियां होंगी।

एफबीए बनाम केएचटी प्लेइंग इलेवन
फॉर्च्यून बरिशाल: अहमद शहजाद, तमीम इकबाल (कप्तान), सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद इमरान, प्रीतोम कुमार, डुनिथ वेलालेज, आकिफ जावेद, खालिद अहमद

खुलना टाइगर्स: अनामुल हक (कप्तान और विकेटकीपर), एविन लुईस, अफीफ हुसैन, दासुन शनाका, महमूदुल हसन जॉय, हबीबुर रहमान सोहन, मोहम्मद नवाज, नाहिदुल इस्लाम, मुकीदुल इस्लाम, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसुम अहमद।

FBA vs KHT Dream11 Prediction: ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: मुश्फिकुर रहीम
  • बल्लेबाज: अहमद शहजाद, दासुन शनाका, एविन लुईस
  • ऑलराउंडर: मोहम्मद नवाज, अफीफ हुसैन, डुनिथ वेललेज, मेहदी हसन मिराज, सौम्य सरकार
  • गेंदबाज: खालिद अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर
  • कप्तान: दासुन शनाका
  • उप-कप्तान: सौम्य सरकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+