Father's Day पर हार्दिक ने दिखाई बाप-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग, नताशा संग अनबन की खबरों के बाद आया ये Video
Hardik Pandya Post: बीते दिनों हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा के बीच तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ था। इस अफवाह से फैंस भी काफी परेशान थे। हालांकि दोनों ने ही खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा। बस पत्नी नताशा के सोशल मीडिया पोस्ट्स ने फैंस को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया था। तलाक की खबरों के बाद अब हार्दिक ने फादर्स डे के मौके पर बेटे संग एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में हार्दिक पांड्या और उनके बेटे अगस्त्य के बीच की क्यूट सी बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। पापा हार्दिक जिस तरह से बेटे पर प्यार लुटा रहे हैं ये देखना काफी शानदार है।

हार्दिक ने फादर्स डे के मौके पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कभी बेटे के साथ खेलते तो कभी उसे प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं। एक क्लिप में वे अपने बेटे अगस्त्य को निहार रहे हैं। बाप-बेटे की ये बॉन्डिंग देखकर फैंस भी अपना दिल हार रहे हैं।
हार्दिक का ये क्लिप ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब फैंस को उनके और नताशा के रिश्ते में हो रही अनबन की अफवाहों ने परेशान करके रख दिया था। न तो हार्दिक और न ही नताशा ने इन अफवाहों पर खुलकर कभी बात की। मगर अब लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
ऐसे में फादर्स डे के मौके पर हार्दिक की तरफ से अगस्त्य के साथ इतना प्यारा क्लिप आना अपने आप में काफी सुकून देने जैसा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हार्दिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मेरे जीवन में इतना प्यार और खुशी लाने के लिए धन्यवाद! मैं आपसे पूरे दिल से प्यार करता हूं और हमेशा एक गर्वित पिता रहूँगा ♥️♥️♥️












Click it and Unblock the Notifications