Fastest Century in IPL: आईपीएल में कौन है सबसे तेज भारतीय शतकबाज? टूर्नामेंट में कहर बनकर टूटे ये 5 बल्लेबाज
Fastest Century in IPL: आईपीएल सिर्फ इंटरनेशनल स्टार का नहीं, भारतीय युवाओं के जलवे का भी मेला है। जब बात हो सबसे तेज शतक की, तो विदेशी खिलाड़ियों की तरह भारतीय बल्लेबाज भी किसी रॉकेट से कम नहीं। हर सीजन में कोई न कोई भारतीय बल्लेबाज बल्ले से ऐसा कहर ढाता है कि गेंदबाजों की हवा टाइट हो जाती है।
आईपीएल इतिहास में अब तक कई तूफानी पारियां देखने को मिली हैं, लेकिन इनमें से कुछ भारतीय बल्लेबाजों की पारियां आज भी रिकॉर्ड बुक में चमक रही हैं।

1. यूसुफ़ पठान - 37 गेंदों में शतक (2010)
राजस्थान रॉयल्स के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक लगाकर तहलका मचा दिया था। ये किसी भी भारतीय द्वारा आईपीएल का सबसे तेज़ शतक है। 100 रन पूरे करने तक उन्होंने मैदान के हर कोने में गेंद पहुंचाई और बॉलर की लाइन-लेंथ का पोस्टमार्टम कर दिया।
2. प्रियांश आर्य - 39 गेंदों में शतक (2025)
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की तरफ़ से खेलते हुए युवा ओपनर प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ़ 39 गेंदों में शतक ठोका। ये उनके आईपीएल करियर का पहला शतक था और इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह उठे- 'नेक्स्ट सुपरस्टार इन द मेकिंग!' इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे।
3. मयंक अग्रवाल - 45 गेंदों में शतक (2020)
शारजाह की छोटी बाउंड्री में मयंक ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 45 गेंदों पर शतक जड़ा था। हालांकि टीम हार गई, लेकिन मयंक की क्लासिक हिटिंग ने क्रिकेट फैंस के दिल जीत लिए।
4. मुरली विजय - 46 गेंदों में शतक (2010)
चेन्नई सुपर किंग्स के भरोसेमंद ओपनर मुरली विजय ने चेपॉक में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जड़ दिया था। 127 रनों की उस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 8 चौके मारे थे। ये पारी आज भी सीएसके फैंस के लिए नॉस्टेल्जिया है।
5. ईशान किशन - 50 गेंदों में शतक (2025)
इस सीजन में ईशान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के लिए शतक जड़ा। ये उनका डेब्यू मैच था फ्रेंचाइज़ी के लिए, और 286 रन के विशाल स्कोर का आधार भी। ईशान की इस पारी ने बता दिया कि वो फॉर्म में हों तो अकेले मैच का रुख पलट सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications