'तुम चहल भाई को धोखा क्यों दे रही हो', धनश्री वर्मा की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

Fans troll Dhanashree: भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अब आईपीएल में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। साल 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। ऐसे में युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दमदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

धनश्री वर्मा ने शेयर की तस्वीर

युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपनी तस्वीर और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि, इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलर्स का शिकार भी होना पड़ा है। धनश्री वर्मा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिस पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Yuzvendra Chahal 1

सिर पर लैंप देख फैंस को आया गुस्सा

धनश्री वर्मा इस तस्वीर में बेहद ही अतरंगी कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सिर पर लैंप लगा रखा है। जिसकी वजह से फैंस धनश्री वर्मा की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि धनश्री वर्मा पर ऊर्फी जावेद का जादू चल गया है। वहीं कई फैंस धनश्री वर्मा को ट्रोल करने का काम भी कर रहे हैं।

दोनों के बीच थी अनबन की खबरें

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद इन दोनों के बीच तलाक लेने की खबरों ने जोर पकड़ ली थी। हालांकि बाद में इन सारी खबरों को अफवाह करारा दिया गया था। हाल ही में युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा को अपने गांव के खेतों में लेकर गए थे और वहां की कुछ खूबसूरत तस्वीर उन्होंने शेयर की थी। इस तस्वीर में युजी ने ब्लैक जैकेट के साथ कई पोज दी है तो वहीं धनश्री लाल सूट पहनी हुई नजर आ रही थीं।

फैंस कर रहे ट्रोल

धनश्री वर्मा का नाम भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। धनश्री वर्मा के फोटो के नीचे फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि तुम चहल भाई को आखिर धोखा क्यों दे रही हो? धनश्री वर्मा पर लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। धनश्री वर्मा कई मौके पर स्टेडियम में जाकर मैच देखती हुई भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+