'IPL से ही खुश है BCCI, खिलाड़ी भी कटा रहे भारत की नाक', भारतीय टीम के फ्लॉप शो पर फूटा फैंस का गुस्सा
India Vs West Indies, Fans Troll: भारतीय टीम को इस साल अपने घर पर वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। इस वर्ल्ड कप से पहले कई तरह की चर्चाएं हो रही है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार टीम के खिलाड़ियों पर फैंस का गुस्सा निकल रहा है।
आईपीएल से खुश है बीसीसीआई: सोशल मीडिया पर एक फैन टीम के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर करते हुए लिखा कि बीसीसीआई बस आईपीएल से खुश है। देश के लिए चाहे फिर खिलाड़ी कैसा भी खेले। इसके अलावा भी लगातार कई फैंस बीसीसीआई और भारतीय खिलाड़ियों को निशाने पर ले रहे हैं। रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और लोगों ने इस पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।

लगातार गंवाए विकेट: बारबाडोज के केंसिंग्टन ओवल में भारत ने पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर अपना विकेट गंवाती चली गई। 90 के स्कोर के बाद 167 तक आते-आते भारत ने आठ विकेट गंवा दिए हैं। कुलदीप यादव और उमरान मलिक भारत के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या सहित टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज इस मुकाबले में फिसड्डी साबित हुए।
भारती टीम की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाजे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सेल्स।












Click it and Unblock the Notifications