'हमें तुम्हारे लक्षण ठीक नहीं लग रहे बेटा', 27 करोड़ पाने वाले ऋषभ पंत फिर फ्लॉप, आई मीम्स की बाढ़
IPL 2025, Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 16वें मैच में सस्ते में पवेलियन लौट जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही फैंस ने लखनऊ की टीम के मालिक संजीव गोयनका के साथ 27 करोड़ का फ्रॉड होने की बात कही है।
ऋषभ पंत का फ्लॉप शो जारी
दरअसल, मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीत और लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। इसके बाद लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने आक्रामक अंदाज में पारी की शुरुआत की। अच्छी शुरुआत के बाद कप्तान पंत पर स्कोर को आगे ले जाने का मौका था। लेकिन हार्दिक पंड्या ने अपनी गेंद पर ऋषभ पंत को कैच आउट कर दिया। पंत सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

फैंस कर रहे हैं ट्रोल
आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत की ये लगातार चौथी ऐसी पारी रही जिसमें वह बड़े स्कोर बनाने में नाकाम रहे। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने संजीव गोयनका के साथ उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमें तुम्हारे लक्षण ठीक नहीं लग रहे बेटा। इसके अलावा भी पंत को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'ऋषभ पंत टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा फ्रॉड?
क्या पंत पर हुई है मेहरबानी
एक यूजर ने पंत पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम में "भैया-भैया" कहकर जगह बनाने वाले ऋषभ पंत आईपीएल में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। 27 करोड़ में बिकने के बाद भी लखनऊ को अब तक सिर्फ चूना ही लगाया है। भारतीय टीम में उन्हें मौका मिलता रहता है, लेकिन आईपीएल में उनकी पोल खुल जाती है। क्या सिर्फ टीम में खास लोगों से अच्छे संबंध होने से ही कोई खिलाड़ी टिक सकता है? क्या ऋषभ पंत को इतने मौके देने का मतलब अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अन्याय नहीं है?












Click it and Unblock the Notifications