'सही समय पर शमी भाई ने DRS रिव्यू ले लिया', Hasin Jahan की तस्वीर पर फैंस ने लिए मजे

Hasin Jahan Share Instagram Photo: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से दूरी बनने के बाद से हसीन जहां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हसीन जहां की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं। हसीन जहां भी लगातार फैंस के बीच अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करने का काम करती रहती हैं। हसीन जहां को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का माहौल गर्म है।

हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर

हसीन जहां ने हाल ही में पीली साड़ी में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर न सिर्फ लोग कमेंट्स और लाइक्स कर रहे हैं, बल्कि कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। हसीन जहां के पहनावे, उनके हाव-भाव और लाइफस्टाइल पर आलोचनाओं का सिलसिला जारी है। एक यूजर ने हसीन जहां पर तंज कसते हुए लिखा कि सही समय पर शमी भाई ने DRS रिव्यू ले लिया और बच गए।

Mohammed Shami 1

फैंस कर रहे हैं जमकर ट्रोल

वहीं कुछ लोग हसीन जहां के फैशन सेंस और पहनावे को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके निजी जीवन के बारे में भी कटाक्ष कर रहे हैं। जहां एक तरफ उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रोल करने वालों की भी कमी नहीं है। हसीन जहां देश में चल रहे कई मुद्दों पर भी बेबाक अंदाज में अपनी राय रखती रही हैं।

साल 2014 में रचाई थी शादी

हसीन जहां के व्यक्तिगत जीवन और सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर उनके पति मोहम्मद शमी के फैंस भी कभी-कभी उन्हें आलोचना का शिकार बनाते हैं। बता दें कि हसीन जहां और शमी के बीच पहले दोस्ती का रिश्ता था, जो बाद में प्यार में बदल गया। हसीन जहां ने शमी से शादी करने का निर्णय लिया, और दोनों ने 2014 में शादी कर ली। हसीन जहां ने शादी के बाद अपना करियर छोड़ दिया और शमी के साथ घर बसा लिया।

हसीन जहां ने लगाए कई गंभीर आरोप

शादी के चार साल बाद साल 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा, यौन शोषण, और विवाहेतर संबंधों का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि शमी की ओर से उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इसके बाद हसीन जहां ने शमी के खिलाफ कानूनी कदम उठाए और कई मीडिया इंटरव्यू में यह बातें साझा कीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+