'वर्ल्ड कप चल रहा है, भाई क्या कर रहे हो...', Ind vs Ban के पहले रोहित शर्मा ने क्या किया ऐसा कि, हो रही चर्चा

Ind vs Ban Rohit Sharma: वर्ल्ड कप 2023 में गुरुवार को आज भारत और बांग्लादेश का मैच है। भारत अब तक तीनों मैच लगातार जीतते आ रही है। इससे पहले क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस उनको लेकर परेशान हो गए हैं।

असल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का रोहित शर्मा पर आरोप है। कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोषी पाए जाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से जुर्माना लगाया गया है।

Ind vs Ban Rohit Sharma

पुणे मिरर की एक रिपोर्ट मुताबिक, भारत के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 200 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से अपनी लेम्बोर्गिनी चलाने के लिए तीन ट्रैफिक चालान दिए गए थे। यह तब हुआ जब रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे आईसीसी विश्व कप के चौथे मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल होने के लिए पुणे जा रहे थे।

यातायात विभाग के सूत्रों का हवाला देते हुए, रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित की गति "कभी-कभी 215 किमी प्रति घंटे" तक पहुंच गई थी और जब टूर्नामेंट चल रहा था और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम बस में यात्रा करनी चाहिए थी।

इसी खबर को लेकर फैंस परेशान हो गए हैं। ट्विटर पर रोहित शर्मा के फैंस कहने लगे हैं कि भाई वर्ल्ड कप चल रहा है, इस तरह के जोखिम मत उठाइए। एक यूजर ने लिखा, 'वर्ल्ड कप चल रहा है, भाई क्या कर रहे हो, अपना ध्यान रखा करो।'

एक यूजर ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा हो सकता है। उनका भी कोई चालान काट सकता है।'

टीम इंडिया को एशिया कप में अपनी एकमात्र हार सुपर 4 मुकाबले में बांग्लादेश से मिली थी और वह इसका बदला लेना चाहेगी। हालांकि उस मैच में भारत ने विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और जसप्रित बुमरा सहित अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+