संजू सैमसन को नहीं सूर्या को करो टीम से बाहर, वर्ल्ड कप टीम की घोषणा के बाद भड़के फैन्स
Indian Team for World Cup: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के 15 नामों की घोषणा कर दी गई और इसमें एक बार फिर से संजू सैमसन का नाम गायब है। सैमसन को इससे पहले एशिया कप की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था। उस समय फैन्स काफी नाराज हो गये थे।
इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। फैन्स का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को टीम में लिया गया है लेकिन सैमसन को बाहर कर दिया गया। भारतीय टीम के पंद्रह नामों में चहल का नाम भी शामिल नहीं है। केएल राहुल और ईशान किशन दोनों को टीम में जगह मिली है।

फैन्स ने सूर्यकुमार यादव की जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किये जाने की बातें कही। उनका कहना था कि सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल नहीं करना चाहिए था। तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को एशिया कप की टीम में शामिल किया गया लेकिन वर्ल्ड टीम में नहीं रखा गया।
भारतीय टीम कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में वर्ल्ड कप में उतरेगी। टीम में शार्दुल ठाकुर, सिराज, बुमराह, शमी को शामिल किया गया है। उनके अलावा अक्षर पटेल और रविन्द्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप यादव स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल हैं।
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications