रबाडा को मिली थी इतनी बड़ी सजा, सैम करन वैसी ही हरकत करके बच निकले! फैंस हुए नाराज
सैम करन अफ्रीका कप्तान टेंबा बावुमा को आउट करने के बाद जिस तरह से जश्न मना रहे थे ठीक वैसा ही सेलिब्रेशन करने के लिए प्रोटियाज बॉलर कैगिसो रबाडा पर आईसीसी ने एक्शन लिया था। अब फैंस सवाल पूछ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस समय बढ़िया वनडे सीरीज खेल रही है। ताकतवर इंग्लैंड को उन्होंने तीन मैचों की इस सीरीज में हरा दिया है क्योंकि प्रोटियाज ने ब्लोमफोंटेन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

बावुमा ने कप्तानी शतक लगाया था
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने बोर्ड पर 342/7 का बढ़िया स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान जोस बटलर ने 82 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 75 गेंदों में 80 और मोईन अली ने 45 गेंदों में 51 रन बनाए। इंग्लैंड शिकायत नहीं कर सकता कि उसके बल्लेबाज नहीं चले। लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने कप्तानी शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाने में मदद की।
सैम का जोशीला सेलिब्रेशन
बावुमा ने 102 गेंदों में 109 रन बनाए और आईपीएल में रिकॉर्डतोड़ कीमत पर बिके ऑलराउंडर सैम करन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद जिस चीज ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया वह था सैम का जोशीला सेलिब्रेशन जिसके वे सीधे दक्षिण अफ्रीकी कप्तानी की ओर दौड़े, गुस्से से उन्हें घूरा और फिर जमकर जश्न मनाया। बावुमा ने गेंद को स्टंप में मारकर खुद को बोल्ड किया था जिसके बाद सैम की ये सब हरकतें हुई।

कैगिसो रबाडा पर लगाया गया बैन याद दिलाया
करन की हरकतों को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने पसंद नहीं किया। हिमांशू नाम के यूजर कहते हैं कि गेंदबाजों का ऐसे सेलिब्रेशन करना उन्हें कतई पसंद नहीं है। सैम करन को समझना चाहिए कि उन्होंने जिस बॉल पर आउट किया वह विकेट लेने वाली भी नहीं थी। बावुमा खुद आउट हुए हैं।
एक फैन ने ठीक ऐसा ही सेलिब्रेशन करने के लिए कैगिसो रबाडा पर लगाया गया बैन याद दिलाया है। उसने सवाल किया है सैम के साथ ऐसा क्यूं नहीं किया गया। एक अफ्रीका यूजर तो ये भी कहते हैं रबाडा को ऐसा करने के लिए 1.85 मिलियन आईसीसी डिमेरिट अंक मिल जाते जो सैम करन ने टेंबा के साथ किया है।
जोस बटलर भी उलझे
मैच में जोस बटलर और रासी वैन डेर डूसन के बीच भी कुछ तनावपूर्ण पल देखे गए। दक्षिण अफ्रीका के रन चेज के 19वें ओवर में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसका वीडियो यहां पर देख सकते हैं।
आदिल रशीद की गुगली समझने में वैन डेर डूसन फेल हो गए थे। गेंद उनके बल्ले के अंदर का किनारा लेकर पैड से जा टकराई और हवा में उछल गई तब स्टंप के पास खड़े बटलर ने तेजी से प्रतिक्रिया दी और कैच लपकने का प्रयास किया, लेकिन उनके रास्ते में खड़े वैन डेर डूसन ने उनका रास्ता ब्लॉक कर दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications