डबल सेंचुरी लगाने के बाद लगातार तीसरे वनडे से बाहर ईशान किशन, सोशल मीडिया पर फिर भड़क उठे फैंस

ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में एकबार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में रखा गया है।

Ishan Kishan

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा आज जब टॉस के लिए आए तो हर किसी को यह उम्मीद थी कि ईशान किशन को जरूर प्लेइंग इलेवन में रखा जाएगा, लेकिन रोहित ने जब प्लेइंग इलेवन के बारे में बताया तो हर क्रिकेट प्रेमी का दिल टूट गया। रोहित शर्मा ने आज प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए वॉशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया और ईशान लगातार तीसरे वनडे में फिर से बाहर ही रहे। आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में डबल सेंचुरी बनाने के बाद ईशान को लगातार तीन वनडे से बाहर रखा गया है।

ईशान को बाहर रखने से फिर भड़के फैंस

ईशान को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने से क्रिकेट फैंस एकबार फिर भड़क उठे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है। लोगों ने इसे ईशान के खिलाफ एक सिस्टमैटिक साजिश बताया है। लोगों का कहना है कि ईशान को लगातार बाहर किया जाना बोर्ड की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है, आखिर लगातार फ्लॉप हो रहे गिल को इतने मौके क्यों मिल रहे हैं? बता दें कि ईशान ने अपने आखिरी वनडे में 210 रनों की पारी खेली थी। यह उनके करियर का पहला शतक था, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया था।

शुभमन गिल का श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन

आपको बता दें कि ईशान किशन की जगह श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में शुभमन गिल को चांस दिया गया है। गिल ने पिछले 14 एकदिवसीय मैचों में 728 रन बनाए हैं। गिल ने पहले वनडे में 70 रन की पारी खेली थी, जबकि दूसरे वनडे में वो 21 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं टी20 सीरीज में भी शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था। शुभमन गिल ने टी20 सीरीज के 3 मुकाबलों में सिर्फ 58 रन ही बनाए थे। इसमें से आखिरी वनडे में उन्होंने 46 रन की पारी खेली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+