फैन ने कार्तिक को याद दिलाई 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेली गई उनकी पारी, जानिए क्या आया जवाब?

दिनेश कार्तिक ने 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 25 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन की पारी खेली थी। इसी को लेकर एक फैन ने कार्तिक को ट्रोल किया है।

Dinesh Karthik

टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आज सोशल मीडिया पर फैंस के सवालों का जवाब दे रहे हैं। कार्तिक ने यह सवाल-जवाब का सेशन खास फैंस के लिए रखा है। आज दिनभर से फैंस #AskDK पर कार्तिक से क्रिकेट से संबंधित सवाल पूछ रहे हैं, जिनका जवाब कार्तिक उनके ट्वीट का रिप्लाई कर दे रहे हैं। इस बीच एक फैन ने दिनेश कार्तिक से उनके आखिरी वनडे मैच में खेली गई उनकी पारी को लेकर सवाल कर लिया है। @AltoLeg नाम के ट्विटर हैंडल से पूछे गए एक सवाल ने कार्तिक को ट्रोल कर दिया है।

ट्रोल हुए कार्तिक

दरअसल, इस यूजर ने कार्तिक से उनके वनडे करियर के आखिरी मैच को लेकर सवाल किया है। कार्तिक के वनडे करियर का आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली थी और कार्तिक ने उस मैच में सिर्फ 6 रन बनाए थे। इस यूजर ने उस मैच के स्कोरबोर्ड का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पूछा है कि सेमीफाइनल की इस पारी के लिए एक शब्द क्या होगा? कार्तिक ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है, "इसे तुरंत डिलीट कीजिए"

उस हार से आज भी दुखी हैं कार्तिक!

दिनेश कार्तिक के इस रिप्लाई से साफ है कि वो आज भी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की हार से बहुत दुखी है। आपको बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप का वो सेमीफाइनल मैच कोई हिंदुस्तानी भूल नहीं सकता। वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था और भारत विश्व कप से सिर्फ 2 कदम दूर था। महेंद्र सिंह धोनी का भी वो आखिरी वर्ल्ड कप था। ऐसे में हर कोई भारत के जीतने की ही उम्मीद कर रहा था, लेकिन कीवी गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज ढेर हो गए थे। कार्तिक ने उस मैच में सिर्फ 6 रन बनाए थे।

कार्तिक ने 25 गेंदों में बनाए थे 6 रन

बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच दिनेश कार्तिक के वनडे करियर का आखिरी मैच था। उसके बाद से उन्हें अभी तक वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला है। उस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 240 रन का लक्ष्य दिया था। दिनेश कार्तिक क्रीज पर तब उतरे थे जब भारत ने 3.1 ओवर में 5 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुका था। कार्तिक से सभी को उम्मीद थी कि वो बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन उन्होंने 25 गेंदों में एक चौके की मदद से मात्र 6 रन ही बनाए थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने लिया। भारत इस मुकाबले में 221 रन ही बना पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+