Video: सारा तेंदुलकर के वीडियो पर फैन ने भगवान से मांगा वरदान, जमकर वायरल हो रहा रिएक्शन
क्रिकेट की दुनिया के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा ने पिता से अलग अपनी एक खास पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम पर 7.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सारा की खूबसूरती बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती है। इस बीच क्रिकेटर की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पिछले कुछ समय से सारा और युवा क्रिकेटर शुभमन गिल के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही हैं। फैंस उनके रिश्ते के बारे में समय-समय पर कमेंट बॉक्स में अपनी राय देते रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि न तो सारा और न ही शुभमन ने इन दावों की पुष्टि की है। हालांकि, एक दिलचस्प बात ये भी है कि वे इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं, फिर भी उनका नाम अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट में दिखाई देता है।

सारा का शॉपिंग करते हुए वीडियो वायरल
सारा का शॉपिंग करते हुए हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर कई फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले हैं। एक फैन ने मजाकिया अंदाज में फिल्म 'नायक' का हवाला देते हुए एक दिन के लिए शुभमन गिल बनने की इच्छा जताई। मालूम हो कि इस फिल्म में एक्टर अनिल कपूर का किरदार एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनता है। फैन ने उसी फिल्म का जिक्र करते हुए अपनी इच्छा व्यक्त की।

सारा के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन की भरमार
सारा तेंदुलकर का ये वीडियो viralbhayani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर एक दूसरे यूजर ने लिखा, अमीर लोग जो भी पहन लें सुंदर ही लगता है। इस तरह के रिएक्शन की भरमार है। इस वीडियो को अब तक 22 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
दोनों के रिश्ते पर फैंस को पुष्टि का इंतजार
दरअसल, सारा और शुभमन के रिश्ते को लेकर अटकलें फैंस को उत्साहित करती रहती हैं। हालांकि, वे इस मामले पर चुप रहते हैं, लेकिन उनके फैंस उनकी ओर से किसी भी पुष्टि या खंडन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सारा तेंदुलकर का प्रभाव ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह है।












Click it and Unblock the Notifications