Shubman Gill-Ridhima Pandit : क्या रिद्धिमा क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Shubman Gill-Ridhima Pandit NEWS: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित और क्रिकेटर शुभमन गिल के अफेयर की खबरों ने एक बार फिर से जोर पकड़ा है। लोगों का कहना है कि ये दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन करियर पर असर ना पड़े इसलिए दोनों ने अपना रिश्ता गुप्त रखा है।

हालांकि इस बारे में एक बार फिर रिद्धिमा ने सफाई दी है और कहा है कि ' वो नहीं जानती हैं कि इस तरह की बातें फैलाता कौन है? मैं तो खुद ये सब सुनकर काफी हैरान रहती हूं।'

Shubman Gill-Ridhima Pandit

'ये टॉपिक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है' (Shubman Gill-Ridhima Pandit)

अभिनेत्री ने वायरल भयानी संग बातचीत में कहा कि 'ये टॉपिक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, समझ नहीं पा रही हूं कि मैं इस बारे में क्या कहूं। शायद लोगों चाहते हैं कि रिद्धिमा सिंगल ना रहे बल्कि उसे पार्टनर मिल जाए लेकिन शुभमन गिल का नाम क्यों लेकर आ रहे हैं, ये समझ के परे है।'

'मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ है कि वो आगे बढ़े' (Shubman Gill-Ridhima Pandit)

रिद्धिमा ने दोहराया कि 'मैं कभी भी शुभमन गिल से नहीं मिली हूं, एक आम भारतीय की तरह मेरी भी दुआएं हमेशा उनके साथ है कि वो आगे बढ़े औऱ अपने खेल से देश का नाम रौशन करें।' फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि 'लोग तो मेरी उनकी दिसंबर में शादी करा रहे थे लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ। शादी की अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं। जब भी मैं शादी करूंगी, सबको खुलकर बताऊंगी।"

'इस तरह की बातें घरवालों को परेशान करती हैं' (Shubman Gill-Ridhima Pandit )

फिर उन्होंने गंभीर होते हुए कहा कि 'इस तरह की बातें घरवालों को बहुत परेशान करती हैं। जब इस तरह की अफवाएं सामने आती हैं तो लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। मेरे घर भी फोन का तांता लग गया था, कई लोगों ने तो बधाई भी दे दी थी तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने ये तक कह दिया था कि अरे अटेंशन को इंजव्याय करो लेकिन मैं बस यही चाहती हूं कि इस तरह की झूठी बातें ना फैलाई जाए और लोग मुझे मेरे काम से पहचाने।'

फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है:रिद्धिमा (Shubman Gill-Ridhima Pandit )

रिद्धिमा ने स्पष्ट किया कि वह अभी अपने करियर पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं और फिलहाल शादी का कोई इरादा नहीं है, इस समय करियर ही प्राथमिकता है। आने वाले दिनों में उनके कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज़ होने वाले हैं, और वह उनके लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और उनके काम को सपोर्ट करते रहें।

सारा तेंदुलकर, सारा खान और अनन्या पांडे से भी जुड़ चुका है गिल का नाम (Shubman Gill-Ridhima Pandit)

तो वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल भी अपनी क्रिकेट करियर में व्यस्त हैं और उन्होंने इन अफवाहों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनका नाम इससे पहले सारा तेंदुलकर, सारा खान और अनन्या पांडे से भी जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने कभी ऐसी बातों पर सार्वजनिक रूप से कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कौन हैं रिद्धिमा पंडित? (Shubman Gill-Ridhima Pandit )

  • रिद्धिमा पंडित का जन्म 25 जून 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ।
  • उनका परिवार मराठी और गुजराती संस्कृति का मिश्रण है।
  • रिद्धिमा को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था।
  • उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की और उसके बाद ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा।
  • उन्होंने कई टीवी शोज और एड फिल्में की हैं।
  • रिद्धिमा को सबसे ज्यादा पहचान "बहू हमारी रजनीकांत" (2016) नामक टीवी शो से मिली, जिसमें उन्होंने एक ह्यूमनॉइड रोबोट 'रजनी' की भूमिका निभाई थी।
  • रिद्धिमा ने कई रियलिटी शोज़ में हिस्सा लिया, जिसमें "फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी" (सीजन 9), "बिग बॉस ओटीटी" और "द खतरा खतरा शो" शामिल हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+