VIDEO: छक्के से फूटा फैन का सिर तो निकोलस पूरन हो गए दुखी! फोन कर बुलाया और दे दिया खास तोहफा
VIDEO, Fan Meets Nicholas Pooran: आईपीएल 2025 के 40वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन कमाल का रहा है। खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन लगातार चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर निकोलस पूरन पर फैंस की नजरें बनी रहेगी।
पूरन के छक्के से घायल हुआ फैन (VIDEO, Fan Meets Nicholas Pooran)
पिछली बार इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान पूरन के छक्के से वहां मौजूद एक फैन बुरी तरह घायल हो गया था। गुजरात के खिलाफ पूरन की 34 गेंदों में 61 रनों की मैच जिताऊ पारी के दौरान एक छक्का फैन के सिर पर जा लगा। फैन बुरी तरह से घायल होने के बाद अपने घाव पर पट्टी बांधने के लिए अस्पताल पहुंचा। हालांकि, चोट लगने के बावजूद वह मैच देखने के लिए वापस स्टेडियम पहुंचा।

सर फूट जाये, पर ट्रॉफी मिल जाये
लखनऊ सुपर जायंट्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में पूरन ने फैन को 9 दिन वापस बुलाया। पूरन ने फैन से पूछा, सब ठीक है? जब नबील नाम के इस फैन से पूरन से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ बातों का जिक्र किया। फैन ने बताया कि सब बढ़िया रहा। पूरन सर ने कॉल करवाई थी। मैं आया, मैं मिला, मुलाकात हुई। उन्होंने पूछा, सब खैरियत? सब ठीक? कल मैं आ रहा हूं देखूंगा। छक्का लग जाए, सर फूट जाए, कोई दिक्कत नहीं है।
फैन को मिला खास तोहफा
लेकिन अपनी लखनऊ की टीम जीतती रहनी चाहिए। उस दिन हमारी टीम जीती थी, ये बात खुशी की है, अपनी ये टीम, ट्रॉफी जीत जाये बस यही सपना है। फैन ने आगे कहा कि पूरन सर ने मुझे बुलाया था। मैं आया और उनसे मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कैसा हूं। मैं कल मैच देखने आ रहा हूं। कुछ भी हो जाए, भले ही मुझे चोट लग जाए, लखनऊ की टीम जीतती रहनी चाहिए। उस दिन हमारी टीम जीत गई और मुझे इस बात की खुशी थी। बता दें कि पूरन ने तोहफे के तौर पर साइन की हुई अपनी एक कैप भी फैन को तोहफे के रूप में दी।
दिल्ली के खिलाफ बनाए थे रन
पूरन ने सीजन की शुरुआत में विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, जब उन्होंने 30 गेंदों में 75 रन बनाकर सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 209/8 तक पहुंचाया था। हालांकि, आशुतोष शर्मा की 31 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी की बदौलत कैपिटल्स ने एक विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अभी भी आईपीएल 2025 में 368 रन के साथ दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज है।












Click it and Unblock the Notifications