पाकिस्तान सुपर लीग में दिखा Virat Kohli की RCB का क्रेज, सोशल मीडिया पर छाया फैंस का रिएक्शन
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2024) में इन दिनों एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आईपीएल का क्रेज देखने को मिला। यहां एक फैन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विशेष हरी जर्सी पहने हुए नजर आया, जिसके फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, रविवार को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मैच के दौरान फैंस को बाबर आजम और पेशावर जाल्मी के लिए चीयर करते देखा गया। जालमी की पारी के पांचवें ओवर में बाबर द्वारा मोहम्मद इमरान पर लगातार चौके मारने के बाद एक फैंस को बड़ी स्क्रीन पर देखा गया, जहां एक आरसीबी की प्रतिष्ठित जर्सी पहने हुए फैन को देखा गया, जो बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली का पर्याय बन गया है।

बाबर आजम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक होने और पीएसएल में एक्शन में होने के बावजूद, फैंस ने कोहली और आरसीबी के लिए उस व्यक्ति के हावभाव की प्रशंसा की।
विराट कोहली की बात करें तो स्टार फिलहाल एक्शन से बाहर हैं। कोहली ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने 'अकाय' रखा। कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के दौरान आरसीबी के लिए एक्शन में नजर आएंगे।
यहां देखें फैंस के रिएक्शन...
जहां तक मैच का सवाल है, रासी वान डेर डुसेन के शतक के बावजूद पेशावर जाल्मी ने लाहौर कलंदर्स को लगातार पांचवीं हार दी। सैम अयूब ने 55 गेंदों में 88 रन बनाए, जबकि बाबर और रोवमैन पॉवेल ने 48 और 46 रन का योगदान दिया, जिससे जाल्मी को बोर्ड पर 211/4 का स्कोर बनाने में मदद मिली।
जवाब में वैन डेर डुसेन ने सिर्फ 52 गेंदों पर 104 रन बनाए, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज से कोई सपोर्ट नहीं मिला। 212 रनों का पीछा करते हुए कलंदर्स अंत में 8 रनों से चूक गए, जो दो बार के गत चैंपियन की लगातार पांचवीं हार थी।












Click it and Unblock the Notifications