महान खिलाड़ी ऐसे दौर से गुजरते हैं- फाफ डु प्लेसिस ने किया कोहली का समर्थन

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: विराट कोहली की बैटिंग फॉर्म इस समय चिंता का विषय है लेकिन उनको आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। पहले विराट कोहली इस टीम के कप्तान हुआ करते थे लेकिन उन्होंने खराब बैटिंग को ठीक करने के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी को विदाई दे दी। लेकिन उनकी फॉर्म अब भी ठीक नहीं हो पा रही है। कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में ही दो बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं।

Faf du Plessis supports Virat Kohli in poor form, says greats players go through like this

ताजा मुकाबले में आरआर के खिलाफ वे केवल 9 ही रन बनाकर चलते बने। इस मैच में आरसीबी को हार मिली जिसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कोहली का बचाव किया है। फाफ का कहना है कि महान खिलाड़ी इस तरह के दौर से गुजरते हैं।

यह भी पढ़ें- लाखों लोगों के सामने खुल गया ये बुरा सपना, बहुत मुश्किल है विराट कोहली होना: आकाश चोपड़ा

इस मैच में कोहली ने बैटिंग करते हुए ओपनिंग की थी। इस पर बात करते हुए फाफ कहते हैं हमने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करने की कोशिश की ताकि पता चले कि यह काम करता है या नहीं। हमें लगातार कोशिश करनी है और सकारात्मक क्रिकेट खेलना है। यही हमने पिछले गेम में विचार किया था, ताकि कोहली से जितना हो सके उतना बेस्ट हासिल किया जाए। महान खिलाड़ी इस तरह के दौर से गुजरते हैं। हम नहीं चाहते कि वे बैंच पर बैठकर गेम के बारे में सोचें, इसलिए हमने उनको सीधा उतारने का फैसला किया। वह महान खिलाड़ी हैं और हम अभी भी उनके साथ हैं। यह बस आत्मविश्वास की बात है।

virat kohli

Recommended Video

    IPL 2022:आकाश चोपड़ा ने कहा विराट जी रहे हैं बुरा सपना, इस समय कोहली होना बड़ी बात | वनइंडिया हिंदी

    डु प्लेसिस ने स्वीकार किया कि उनकी टीम का टॉप बैटिंग निरंतरता की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि टॉप चार में किसी एक का चलना बहुत जरूरी है और आरसीबी ने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

    बता दें कि ताजा मुकाबले में आरआर ने 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए थे। आरसीबी की टीम इसके जवाब में 115 रन बनाकर ढेर हो गई। पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने केवल 68 ही रन बनाए थे।

    इस तरह की हार के बावजूद यह टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बहुत मजबूती से टिकी हुई है क्योंकि उसने 9 मैचों में 5 मुकाबले जीतकर 10 अंक हासिल किए हुए हैं। आरसीबी के पास बचे हुए मैचों में जीत हासिल करके लीग स्टेज से आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मौजूद हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+