IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स कई धुरंधरों को करेगी रिलीज! लिस्ट में कप्तान भी शामिल
IPL 2026, Delhi Capitals: आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर अपना सफर खत्म किया था। दिल्ली की टीम ने शुरुआत के चार मुकाबले लगातार जीतकर अपना दमखम दिखाया था। लेकिन पांचवें मैच में मुंबई से मिली हार के बाद टीम की गाड़ी पटरी से उतर गई। ऐसे में अगले सीजन से पहले दिल्ली की टीम कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
दमदार शुरुआत के बाद फिसली दिल्ली (IPL 2026, Delhi Capitals)
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी की थी और पहले चार मैच जीते थे। लेकिन बाद में उनकी टीम कमजोर पड़ गई और उन्होंने आखिरी 10 मैचों में सिर्फ तीन ही जीत हासिल की। इस वजह से दिल्ली 14 मैचों में 15 अंक लेकर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाजों का फॉर्म में नहीं होना सबसे बड़ा चिंता का विषय रहा।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क होंगे रिलीज!
दिल्ली को जेक फ्रेजर-मैकगर्क को रिलीज़ कर सकती है। फ्रेजर पूरे सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और उनकी बल्लेबाजी औसत बहुत कम रही। अगर दिल्ली फ्रेजर को छोड़ती है, तो टीम के पास 9 करोड़ की बचत होगी, जिससे बेहतर खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने बल्ले के साथ बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
फाफ डु प्लेसिस ने किया निराश
वहीं फाफ डु प्लेसिस को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। फाफ को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई थी। अक्षर पटेल की चोट की वजह से फाफ को ज्यादा मौके मिले और उन्होंने कुछ मुकाबलों में टीम की कप्तानी भी की। लेकिन अब टीम को उनके रोल पर फिर से सोचने की जरूरत है। फाफ डु प्लेसिस की जगह किसी युवा ओपनर को टीम से जोड़ा जा सकता है।
इन खिलाड़ियों को किया जा सकता है रिलीज
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी रिलीज़ करने पर विचार किया जा सकता है। मुकेश को 8 करोड़ में खरीदा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है और उनकी गेंदबाजी की इकॉनमी रेट सबसे खराब में से एक रही। इसके अलावा टी नटराजन और हैरी ब्रूक को रिलीज़ करने से दिल्ली को और 17 करोड़ मिल सकते हैं। साथ ही दुष्मंथा चमीरा को भी रिलीज़ किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications