क्या विराट कोहली-अनुष्का शर्मा लंदन के मन्दिर में कीर्तन करने गए? वायरल वीडियो की सच्चाई आ गई सामने
Virat Kohli and Anushka Sharma: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक हर कोई इस समय अनंत अम्बानी की शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी वहां गए। रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या तक कोई वहां देखा गया।
इन सबके बीच एक क्रिकेटर कहीं मिसिंग है। यहाँ बात विराट कोहली की हो रही है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में हैं। दूसरे बच्चे के जन्म के समय से ही अनुष्का शर्मा लंदन में है। टीम इंडिया की जीत के बाद विक्ट्री परेड हुई और वहां से कोहली लंदन निकल गए।

अब एक नई बात सामने आ रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लंदन के इस्कॉन टेम्पल में देखा गया है। दोनों ने वहां भगवान् श्रीकृष्ण के दर्शन किये, ऐसा दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोहली और अनुष्का ने वहां दर्शन किये हैं।
वीडियो को आधार बनाकर सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा की जा रही है। हालांकि सच्चाई जानने का प्रयास किया जाए, तो मामला कुछ और ही निकलेगा। दरअसल कोहली और अनुष्का ने कहीं दर्शन या कीर्तन में भाग नहीं लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी मौजूद था।
फैन्स ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद सुर्खियों में रहने के कारण कोहली को सोशल मीडिया पर हाईलाईट किया गया है। वीडियो पुराना होने के कारण कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर चल रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है। यहाँ नया कुछ भी निकलकर सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications