Fact Check: क्या कप्तानी छिनने के बाद हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो? सच आया सामने

Fact Check Hardik Pandya News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस (MI) के खराब प्रदर्शन और टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। हाल ही में यह दावा किया गया कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने फ्रैंचाइजी के साथ वाले सभी कोलेबरेशन वीडियो हटा दिए हैं।

पंड्या को लेकर क्या है वायरल दावा? (Fact Check Hardik Pandya News)

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पोस्ट किया कि लखनऊ और बेंगलुरु के खिलाफ लगातार हार के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को कप्तानी से बर्खास्त कर दिया है। इसी नाराजगी में हार्दिक ने टीम को सोशल मीडिया से हटा दिया है। बता दें कि पीठ में खिंचाव के कारण हार्दिक पिछले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

Fact Check 1

पड़ताल में क्या आया सामने?

जब हमने हार्दिक पांड्या के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की जांच की, तो कुछ जानकारी सामने आई। हार्दिक पंड्या मौजूदा समय में 151 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं और मुंबई इंडियंस अभी भी उस सूची का हिस्सा है। यानी अनफॉलो करने की खबर पूरी तरह निराधार है। दावों के विपरीत मुंबई इंडियंस के साथ किए गए हार्दिक के सभी पुराने और नए वीडियो उनके प्रोफाइल पर मौजूद हैं। किसी भी पोस्ट को डिलीट नहीं किया गया है।

IPL 2026: शादी से पहले ही पिता बन गया था ये खिलाड़ी? पत्नी खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं मात
IPL 2026: शादी से पहले ही पिता बन गया था ये खिलाड़ी? पत्नी खूबसूरती में बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को देती हैं मात

पंड्या ने क्यों नहीं खेला मैच

हालांकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है, लेकिन फ्रैंचाइजी की ओर से कप्तानी में बदलाव को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पंड्या को मेडिकल टीम ने रायपुर में आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए फिट घोषित नहीं किया था। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच कप्तान की चोट ने अफवाहों को हवा देने का काम किया।

RCB vs MI: जीत के बाद भी आखिर क्यों रो पड़े क्रुणाल पंड्या? बीच इंटरव्यू में सुनाई अनकही दास्तान
RCB vs MI: जीत के बाद भी आखिर क्यों रो पड़े क्रुणाल पंड्या? बीच इंटरव्यू में सुनाई अनकही दास्तान

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। 11 में से 8 मैच हारने के बाद टीम आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में मुंबई ने 166 रन बनाए थे, लेकिन तिलक वर्मा की 57 रनों की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। अंत में क्रुणाल पांड्या के 73 रनों ने मुंबई की उम्मीदें खत्म कर दीं।

DHONI के धुरंधरों ने पलटी बाजी! LSG पर जीत के बाद CSK के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ, बस करना होगा ये काम
DHONI के धुरंधरों ने पलटी बाजी! LSG पर जीत के बाद CSK के लिए प्लेऑफ का रास्ता साफ, बस करना होगा ये काम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+