Explainer: वॉशिंगटन सुंदर को जडेजा से पहले क्यों कराई बैटिंग? शुभमन गिल की चाल ने किया इंग्लैंड को हैरान
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चल रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक चरण में पहुँच गया। पांचवें दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने अपने दो विकेट गंवा दिए और दोनों ही धांसू खिलाड़ी आउट हो गए। सबसे पहले भारतीय टीम ने केएल राहुल का विकेट गंवाया।
केएल राहुल शतक के करीब जाकर बेन स्टोक्स का शिकार बन गए। वह 90 के निजी स्कोर पर चलते बने। उनके बाद गिल का विकेट गिरा, वह लंच से ठीक पहले 103 रन बना चलते बने। गिल ने इस सीरीज में यह चौथा सैकड़ा जमाते हुए गदर मचाने का काम किया।

इस बीच राहुल के आउट होते ही भारत ने एक नई चाल चलते हुए इंग्लैंड को असमंजस की स्थिति में डाल दिया। इंग्लैंड ने जो सोचा था, वह नहीं हुआ। ऋषभ पंत की बैटिंग का इंतजार किया जा रहा था। वह चोटिल हैं, ऐसे में उनको निशाना बनाने का प्लान रहा होगा।
Washington Sundar को क्यों भेजा
इस बीच पंत को नहीं भेजकर वॉशिंगटन सुंदर को बैटिंग करने के लिए भेज दिया गया और यह इंग्लैंड के लिए हैरान करने वाला था। जडेजा से पहले सुंदर को क्रीज पर भेजा गया, उस समय नई गेंद भी ली गई थी और इंग्लैंड की योजना पर एक तरह से पानी फिर गया। सुंदर ने जडेजा के साथ मिलकर 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की और अपना पहला टेस्ट शतक भी बनाया। जडेजा और सुंदर ने मिलकर मैच ड्रॉ कराते हुए इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया।
Shubman Gill के आउट होने पर बनी भागीदारी
गिल के रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट 222 रनों के कुल स्कोर पर गंवा दिया था, इसके बाद जडेजा और सुंदर ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लंच के बाद अगले दो सेशन सुंदर और जडेजा खेलते रहे, दोनों स्कोर को 425 रनों तक लेकर चले गए थे।
इंग्लैंड की टीम भारत को आउट करने के लिए पूरा जोर आजमाइश कर रही है, जडेजा और सुंदर ने अर्धशतकीय भागीदारी करते हुए धमाल मचा दिया। दोनों ने शतक पूरा करने के बाद बेन स्टोक्स को ड्रॉ के लिए हाथ बढाने को कहा और इंग्लिश कप्तान इसके लिए तैयार थे, इस तरह एक ऐतिहासिक टेस्ट ड्रॉ हो गया।












Click it and Unblock the Notifications