Explainer: प्लेऑफ़ मुकाबले बारिश से धुले तो कौन खेलेगा फाइनल? क्या रिजर्व डे रखा गया है
Explainer: आईपीएल में लीग चरण के मैचों में मौसम की मार लगातार देखने को मिली है। कई मैचों में बारिश ने खलल डाला। इसके बाद मैचों के वेन्यू तक बदले गए। आरसीबी के मैचों को मौसम की स्थिति को देखते हुए बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया था।
इसके अलावा प्लेऑफ़ के मैचों के वेन्यू बदलने के पीछे भी तर्क मौसम का ही दिया गया था। 29 मई से प्लेऑफ़ के मैच शुरू हो जाएंगे। इसके लिए चार टीमों का निर्धारण पहले ही हो गया है। पंजाब किंग्स, आरसीबी, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अगले चरण में पहुंची हैं।

लीग चरण के मैच बारिश से धुलने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक बाँट दिया जाता था। इसके बाद कट ऑफ़ टाइम में थोड़ा बदलाव कर दिया गया। कट ऑफ़ टाइम में एक घंटे की वृद्धि कर दी गई। अब प्लेऑफ़ में होने वाले मैचों में बारिश आने पर क्या किया जाएगा, यह एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है।
क्या कहती है प्लेइंग कंडीशंस
प्लेऑफ़ में अंक बांटने पर भी मामला नहीं बनेगा। वहां तो जीत या हार से ही फैसला होना है। आईपीएल की प्लेइंग कंडीशंस में चीजें साफ़ तौर पर नहीं लिखी गई हैं कि क्या एक रिजर्व डे रखा जाएगा। बताया गया है कि प्लेऑफ़ मुकाबलों के लिए अतिरिक्त समय के अलावा, रिज़र्व डे (जिस दिन अधूरा मैच पूरा किया जाएगा) भी हो सकते हैं। 2025 के मैच शेड्यूल की घोषणा के समय रिज़र्व डे की व्यवस्थाओं का पूरा विवरण साझा किया जाएगा।
बारिश के बाद मैचों का कट ऑफ़ टाइम भी हाल ही में बढाया गया है, भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन के बाद वापस टूर्नामेंट शुरू हुआ है। इस दौरान कट टाइम को 60 मिनट आगे करते हुए 11 बजकर 56 मिनट किया गया है।
रिजर्व डे होना चाहिए
प्लेऑफ़ के मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है लेकिन रिजर्व डे को लेकर स्थिति साफ़ नहीं हुई है। इस बारे में घोषणा नहीं की गई है लेकिन जल्दी ही शायद ऐसा हो सकता है। रिजर्व डे आम तौर पर प्लेऑफ़ मैचों में होते हैं। इस बार भी रिजर्व डे रखा जा सकता है।
फाइनल में बारिश आएगी तो क्या होगा
फाइनल में भी रिजर्व डे रखा जाता है। अगर पहले दिन मैच नहीं हो पाता है, तो इसे रिजर्व डे के दिन आयोजित कराया जाता है। रिजर्व डे वाले दिन भी अगर बारिश आती है और मैच नहीं हो पाता, तो फिर दोनों टीमों को संयुक्त विनर घोषित कर दिया जाता है। अभी तक आईपीएल में कोई जॉइंट विनर का मामला सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications