Explained: क्या रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट खेलेंगे? बच्चे का जन्म होने के बाद अब भरेंगे ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान!
IND vs AUS: रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए और पर्थ टेस्ट से उनके बाहर होने की खबरें भी हैं। जिस मकसद से रोहित शर्मा वहां नहीं गए, वह अब पूरा हो गया है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं।
अब सवाल यह है कि रोहित शर्मा का जो काम था, वह पूरा हो गया है तो पर्थ टेस्ट का अब क्या होगा? रोहित शर्मा वहां खेलने के लिए जाएंगे या नहीं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अभी काफी समय बचा हुआ है। ऐसे में उनके लिए उड़ान भरना मुश्किल काम नहीं होगा।

22 नवम्बर को पर्थ टेस्ट मुकाबला शुरू हो रहा है। इसमें अभी भी पांच दिनों का समय पूरा बचा हुआ है। हालांकि यह साफ़ नहीं है कि रोहित शर्मा कुछ अभ्यास सेशन के साथ पर्थ टेस्ट मैच में खेलने के लिए उतरेंगे। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया जाने का निर्णय ले सकते हैं लेकिन पर्थ टेस्ट से बाहर होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा उपलब्ध हो जाएंगे। टीम इंडिया अनुभवी सलामी बल्लेबाज के बगैर कमजोर नजर आती है। रोहित शर्मा अगर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो केएल राहुल या अभिमन्यू ईश्वरन में से किसी एक को ओपन करते देखा जा सकता है।
केएल राहुल को कोहनी में चोट लगी है और उम्मीद की जा रही है कि यह ज्यादा गंभीर चोट नहीं होगी। यशस्वी जायसवाल का ओपनिंग जोड़ीदार बनने के लिए केएल राहुल ने उस तरह का कोई प्रभाव नहीं छोड़ा है। राहुल नियमित रूप से फ्लॉप रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव केएल राहुल के पास काफी है। फ़िलहाल तो यही देखना है कि रोहित शर्मा आगामी समय में पर्थ टेस्ट को लेकर क्या फैसला लेंगे। अगर वह समय पर नहीं जाते हैं, तो स्पष्ट है कि पहले टेस्ट मैच में वह नहीं खेलेंगे। कल या परसों तक वह रवाना होंगे, तो यह समझ सकते हैं कि उनके खेलने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications