Explained: अक्षर पटेल है तो वॉशिंगटन सुंदर को क्यों किया गया टीम में शामिल? जानिए क्या है मामला

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में हार का सामना करने के तुरंत बाद भारतीय टीम में एक खिलाड़ी शामिल कर लिया गया। टीम इंडिया पुणे के लिए रवाना हुई थी और इधर भारतीय टीम में एक धांसू ऑल राउंडर की एंट्री देखने को मिलती है, जो कुछ सवाल सामने लेकर आता है।

वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है, रणजी ट्रॉफी में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली है। सुंदर को ऑल राउंडर के तौर पर शामिल किया है लेकिन यहाँ पहले ही कई प्लेयर मौजूद हैं। अक्षर पटेल टीम में हैं, जो बेंगलुरु टेस्ट के दौरान बेंच का हिस्सा थे।

ind vs nz

बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाले टीम मैनेजमेंट ने देखा कि पुणे की पिच पर एक फिंगर स्पिनर चाहिए, जो बैटिंग भी अच्छी कर लेता हो। इस वजह से वॉशिंगटन सुंदर इस रोल के लिए एकदम फिट बैठ रहे हैं। सुंदर टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए चार मैच खेल चुके हैं। बैटिंग अक्षर पटेल भी कर लेते हैं लेकिन वह फिंगर स्पिनर नहीं हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में जडेजा पहले से ही टीम में शामिल हैं।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को घुटने में चोट लगी थी, इसके बाद वह बैटिंग करने के लिए दूसरी पारी में आए थे और 99 की पारी खेलकर आउट हुए। पुणे टेस्ट मैच से पंत को बाहर रखा जा सकता है। यह टीम मैनेजमेंट के ऊपर छोड़ दिया गया है। पंत को ब्रेक देने का फैसला लिया जा सकता है।

टीम इंडिया के साथ समस्या और भी बहुत हैं। शुभ'मन गिल की गर्दन की समस्या है। इसके अलावा केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है। राहुल लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में उनकी बैटिंग भी काफी अहम हो जाती है। यह देखना होगा कि पुणे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में किन प्लेयर्स को शामिल किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+