Explained: इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल वनडे में स्टीव स्मिथ को क्यों बनाया कप्तान? जान लीजिए वजह
England vs Australia ODI: ब्रिस्टल में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें एकदिवसीय मुकाबले के दौरान एक घटना ने सभी का ध्यान अपी तरफ खींच लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपना कप्तान बदलकर हैरान करने वाला काम किया। इसके पीछे भी एक वजह रही है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम का कप्तान स्टीव स्मिथ को बना दिया गया। नियमित कप्तान मिचेल मार्श की जगह उनको नेतृत्व सौंप दिया गया। पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर चल रही है। दोनों ही टीमों के लिए अंतिम मुकाबला काफी अहम है। करो या मरो वाली स्थिति है।

दरअसल चोट की वजह से मिचेल मार्श इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनको इस मैच से बाहर होना पड़ा है। इसके बाद स्टीव स्मिथ को इस मुकाबले के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया गया। एकदिवसीय क्रिकेट में स्टीव स्मिथ सात वर्ष के बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने उतरे। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
दक्षिण अफ्रीका में साल 2018 के केपटाउन टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ के ऊपर बॉल टेम्परिंग के आरोप लगे थे और दोषी पाए जाने के बाद उनको कप्तानी से हटाते हुए निलंबित कर दिया गया था जब उनकी वापसी हुई, तो ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बदल गया था। एक साल तक स्मिथ और वॉर्नर दोनों को बैन कर दिया गया था।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह सीरीज काफी कड़ी रही है। हैरी ब्रूक इंग्लिश टीम के कप्तान हैं। चोटिल जोस बटलर की जगह उनको टीम की कमान थमाई गई। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को टक्कर देने का काम किया है और सीरीज निर्णायक मुकाबले तक आ पहुंची है।
इससे पहले टी20 सीरीज में मेजबान टीम को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने इसमें इंग्लैंड को पराजित कर दिया था। ट्रेविस हेड ने अपने बल्ले की धार तेज करते हुए बैटिंग में गदर मचाया था।












Click it and Unblock the Notifications