Explained: संजू सैमसन बैटिंग करने क्यों नहीं आए? टीम इंडिया की डूब गई लुटिया

Explained: बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारतीय टीम ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप में 360 डिग्री का बदलाव देखने को मिला और खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। सबसे अहम बात तो यह रही कि संजू सैमसन बैटिंग करने के लिए नहीं आ सके। यह एक बड़ा सवाल बन गया कि आखिर उनको नंबर आठ के लिए बचाकर क्यों रखा गया था।

sanju samson

जब अभिषेक शर्मा और गिल ने अच्छी शुरुआत दी, तो बैटिंग क्रम में बदलाव कर दिया गया। बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म स्पिनर और लेग स्पिनर का सामना करने के लिए शिवम दुबे को ऊपर भेज दिया गया, यह रणनीति काम नहीं कर पाई, इससे टीम को नुकसान हुआ। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को भेज दिया गया। वहां सूर्या आउट हो गए।

संजू सैमसन क्यों नहीं आए

इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल को खेलने के लिए भेजा गया, यहां लेफ्ट हैण्ड और राईट हैण्ड कॉम्बिनेशन के तहत ऐसा किया गया, इसमें संजू सैमसन की बैटिंग नीचे चली गई और उनको आने का मौका ही नहीं मिला। सैमसन टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी हैं, उनको आठवें स्थान पर धकेलकर भारत ने सबसे बड़ी गलती कर दी। इसका नुकसान भी उठाना पड़ा क्योंकि अक्षर पटेल ने बेहद खराब बैटिंग की और गेंद भी डॉट खेलते गए।

अक्षर पटेल का खराब गेम

अक्षर पटेल ने 10 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन इसके लिए वह 15 गेंद खेलकर गए, अंतिम ओवर में भी वह डॉट बॉल ही खेलते चले गए। अहम मैच में बैटिंग क्रम में बदलाव भारतीय टीम को काफी भारी पड़ा। शायद यह गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की रणनीति रही होगी लेकिन इससे टीम की लुटिया डूब गई।

अंतिम 10 ओवर में टीम इंडिया फ्लॉप

भारतीय टीम ने 10 ओवर में 96 रन बनाए थे, इसके बाद अगले 10 ओवर में महज 72 रन आए, अगर हार्दिक के 38 रन नहीं आते तो स्थिति और खराब होती। एक साल पहले सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद उनको गेंदबाजों के साथ नीचे रखना सबसे बड़ी भूल थी, जिसने भी यह निर्णय लिया हो, उस पर सवाल जरूर उठने वाले हैं। यह सही है कि टी20 क्रिकेट में फ्लेक्सिबल होना होता है, बैटिंग किसी भी नंबर पर करने के लिए तैयार रहना होता है लेकिन एक टॉप क्रम के बल्लेबाज को बेंच पर बैठाकर रखना कोई समझदारी वाला काम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+