Explained: रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को टी20 टीम में क्यों नहीं चुना गया?
IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम मैदान पर उतरेगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। कुछ प्लेयर्स को टीम में जगह नहीं मिली।
रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिली है। वरुण चक्रवर्ती को टीम में वापसी करने का मौका मिल गया है। उनके अलावा ऑल राउंडर नितीश रेड्डी और मयंक यादव को भी टीम में शामिल किया गया है। जितेश और अभिषेक को भी वापस लाया गया है।

श्रीलंका दौरे पर फ्लॉप रहने वाले संजू सैमसन को एक बार फिर से टीम में शामिल कर लिया गया। सवाल यह खड़ा होता है कि गायकवाड़ और ईशान किशन को शामिल क्यों नहीं किया गया। उनको बाहर रखने के पीछे क्या कारण रहा होगा।
ऋतुराज गायकवाड़ को क्यों रखा बाहर
यहाँ प्रदर्शन से सम्बंधित मामला नजर नहीं आता है। रुतुराज गायकवाड़ जुलाई में भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे पर खेले थे लेकिन बाद में श्रीलंका दौरे पर उनको टीम में शामिल नहीं किया गया। घरेलू क्रिकेट में खेल रहे रुतुराज गायकवाड़ फ़िलहाल ईरानी ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं। वह शेष भारत की टीम में शामिल हैं। ऐसे में उनको टी20 सीरीज में नहीं चुना गया। फ़िलहाल यहाँ उनके लिए जगह भी नहीं दिख रही।
ईशान किशन को क्यों नहीं चुना गया
हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशान किशना के बल्ले से शतक देखने को मिला था। इसके बाद दलीप ट्रॉफी में पहली पारी में ही वह शतक जमाने में सफल रहे थे। बाद में बल्ले से रन नहीं आना उनको बाहर रखने का कारण हो सकता है। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में शायद ईशान किशन को सेकंड चॉइस विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं माना जा रहा है।
भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव












Click it and Unblock the Notifications