Explained: क्यों बेन स्टोक्स को किया जाएगा आईपीएल से बैन, 2027 एक नहीं खेल पाएंगे

IPL 2025 Auction: आईपीएल की मेगा नीलामी में बेन स्टोक्स का नहीं होना एक बड़ी बात है। इस सीजन मेगा नीलामी के लिए कई बड़े नामों ने रजिस्टर कराया है। तकरीबन 1600 प्लेयर्स ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है लेकिन बेन स्टोक्स ने खेलने की इच्छा नहीं जताई।

मेगा नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर बेन स्टोक्स को खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। वह अगले सीजन भी नहीं खेल पाएंगे। लगातार दो सीजन उनको खेलने का मौका नहीं मिलेगा। बेन स्टोक्स को 2026 के आईपीएल ऑक्शन में भी मौका नहीं मिलेगा।

ben stokes

आईपीएल रिटेंशन की घोषणा के लिए बने नियमों के कारण ऐसा हुआ है। बीसीसीआई ने नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कुछ नियम बनाए थे। अगर इस साल मेगा नीलामी में कोई विदेशी प्लेयर अपना नाम रजिस्टर नहीं कराता है, तो अगले सीजन भी उसे मौका नहीं मिलेगा।

बीसीसीआई ने पहले ही बता दिया था कि ओवरसीज प्लेयर्स को इस मेगा नीलामी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो इससे अगले सीजन होने वाली छोटी नीलामी में भी उसे पात्र नहीं माना जाएगा।

बीसीसीआई ने यह नियम भी कुछ कारणों से लाने का फैसला लिया। मेगा ऑक्शन में प्लेयर्स नहीं आते और मिनी ऑक्शन में आकर करोड़ों रुपये कमाने का रास्ता खोज लेते हैं। स्टोक्स ने भी ऐसा ही किया था। 2022 के मेगा ऑक्शन को स्टोक्स ने छोड़ दिया था। इसके बाद अगले साल उनको मिनी ऑक्शन में 16 करोड़ से ज्यादा रकम मिली थी।

मिनी ऑक्शन से विदेशी खिलाड़ियों को काफी लाभ हुआ है। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, बेन स्टोक्स आदि ऐसे प्लेयर्स हैं जिनको बड़ी रकम मिली है। स्टोक्स अब अगले दो सालों तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे लेकिन साल 2027 में खेल पाएंगे। इसके लिए भी उनको रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता होगी। साल 2025 और 2026 के आईपीएल में स्टोक्स नहीं खेल पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+