Explained: कब और कहाँ लगेगा बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम का कैम्प?
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया तैयारी के लिए कैम्प लगाने के लिए तैयार है। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी इस कैम्प में शामिल हो रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम है।
भारतीय टीम के प्लेयर्स आज चेन्नई में एकत्रित हो गए हैं। कैम्प 13 सितम्बर को होने वाला है। पहले टेस्ट मैच से छह दिन पहले कैम्प से भारतीय टीम के खिलाड़ी खुद को अच्छी तरह से तैयार कर पाएंगे। कुछ प्लेयर्स तो दलीप ट्रॉफी खेलकर ही वापस आए हैं।

टीम इंडिया के वही खिलाड़ी इस कैम्प में दिखाई देंगे, जो पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे। 12 प्लेयर इस कैम्प में शामिल हो सकते हैं। कुछ प्लेयर इसमें नहीं रहेंगे क्योंकि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी में व्यस्त रहेंगे। इस वजह से वे कैम्प में शामिल नहीं रहेंगे।
13 सितम्बर को भारतीय टीम का कैम्प है और दो दिन के बाद रेस्ट है। बांग्लादेश टीम भी 15 सितम्बर को भारत पहुँच जाएगी। बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में पाकिस्तान में दो टेस्ट मैच खेले हैं। इस वजह से उनको ज्यादा अभ्यास करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
रोहित शर्मा, विराट कोहली, बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स घरेलू क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे हैं। इस वजह से उनको टीम के कैम्प से फायदा होना है। भारतीय टीम लम्बे समय बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया सफेद गेंद सीरीज में ही व्यस्त रही है।
चेन्नई टेस्ट मुकाबले में स्पिन फ्रेंडली विकेट देखने को मिल सकती है। भारतीय टीम के पास चार स्पिनर हैं। उनमें से तीन को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। कुलदीप यादव को शायद प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ सकता है। अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल टीम में शामिल किये जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications