Explained: WTC फाइनल खेलने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे? क्या है अब एकमात्र रास्ता

WTC Final: घरेलू सरजमीं पर दो टेस्ट मैचों में हार के साथ ही भारतीय टीम के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का रास्ता काफी कठिन हो गया है। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने से वंचित रह सकती है और ऐसा होने पर हैरानी भी नहीं होनी चाहिए।

हालांकि तालिका में अब भी भारतीय टीम टॉप स्थान पर मौजूद है लेकिन जीत प्रतिशत में काफी गिरावट आई है। आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया दौरा भी होना है। इन सबको देखते हुए फाइनल में जाने के लिए एक समीकरण अभी मौजूद है लेकिन यह आसान नहीं है।

rohit and kohli

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए चार टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करनी थी और दो मैचों में ड्रॉ खेलना था। अब यह राह कठिन हो गई है। दो मैच भारतीय टीम हार गई है। अंतिम मैच हर हाल में जीतना होगा।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है और वहां तीन मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। यह काम मुश्किल है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी धांसू फॉर्म में है। उनके पास बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तगड़ी खेप है। भारत के लिए काम काफी मुश्किल है।

तीन मैचों में जीत दर्ज करने के अलावा भारत को वहां कोई टेस्ट मैच हारना नहीं है और दो मैचों में ड्रॉ खेलना है। अब यही सबसे मुश्किल टास्क है। टीम इंडिया को इसे देखना होगा। ऐसा होना काफी कठिन है कि ऑस्ट्रेलिया अपने देश में एक भी टेस्ट मैच ना जीते।

अब सिर्फ समीकरण ही रह गए हैं। समय के साथ-साथ स्थिति साफ़ होती चली जाएगी। भारतीय टीम अपनी गलतियों की वजह से फाइनल से दूर होती जा रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पराजय सिर्फ बल्लेबाजों के खराब खेल की वजह से हुई। देखा जाए, तो टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर होने के करीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+