IPL 2026 Mini Auction Explained: अनसोल्ड खिलाड़ी कैसे और कब फिर बिक सकते हैं? क्या पृथ्वी को मिलेगा खरीदार!

Explained Unsold Players List: आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन अबू धाबी के एतिहाद एरेना में ज़ोरों पर है। इस बार 369 खिलाड़ी (जिनमें 253 भारतीय शामिल हैं) अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। नीलामी के दौरान अक्सर कुछ बड़े नाम अनसोल्ड रह जाते हैं, लेकिन अगर किसी खिलाड़ी को पहली बार में बोली नहीं मिलती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि IPL 2026 के लिए उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों को नीलामी में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं खरीदा है।

दो चरणों में बांटा गया है ऑक्शन (Explained Unsold Players List)

IPL नीलामी में अनसोल्ड खिलाड़ियों को बाद में टीम मिल सकती है। नीलामी को मुख्य रूप से दो चरणों में बांटा जाता है। पहले चरण में इसमें पहले 70 खिलाड़ी (सेट 1 से सेट 10 तक) क्रम से बोली के लिए आते हैं। दूसरा चरण में यह चरण तब शुरू होता है जब पहले चरण की नीलामी समाप्त हो जाती है। जिन खिलाड़ियों को पहले चरण में कोई खरीदार नहीं मिलता है, उनके पास एक्सेलरेटेड राउंड में दोबारा मौका होता है।

Explained 1

कैसे मिलता है अनसोल्ड खिलाड़ी को मौका?

एक्सेलरेटेड राउंड के नियम काफी दिलचस्प हैं। सभी मुख्य सेट पूरे होने के बाद, टीमों को उन खिलाड़ियों की एक सूची (लिस्ट) सौंपनी होती है, जिन्हें वे अनसोल्ड पूल से दोबारा बोली के लिए लाना चाहते हैं। फ्रेंचाइजी टीमें अपनी ज़रूरत के अनुसार अनसोल्ड खिलाड़ियों की एक शॉर्टलिस्ट बनाकर नीलामीकर्ता (Auctioneer) को सौंपती हैं। नीलामीकर्ता बाद में इन सूचीबद्ध खिलाड़ियों को एक-एक करके दोबारा बोली के लिए बुलाते हैं।

इस चरण में, जिन खिलाड़ियों को पहले कोई बोली नहीं मिली थी, उन्हें टीम मिल सकती है। यह अक्सर वह आखिरी मौका होता है जब खिलाड़ियों को सीधे नीलामी के माध्यम से खरीदा जाता है। अगर कोई खिलाड़ी एक्सेलरेटेड राउंड में भी अनसोल्ड रह जाता है, तब भी उसके लिए IPL 2026 के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं होते। ऐसे खिलाड़ियों के पास इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल होने का मौका होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+