Explained: राजस्थान रॉयल्स के पास प्लेऑफ़ का मौका? जानिए कैसे बनेगी टॉप 4 जगह
IPL 2025 Playoffs: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने तीसरे ही मुकाबले में धमाकेदार सैकड़ा जड़कर दर्शा दिया कि वह आने वाले समय में सितारे बनने वाले हैं। सूर्यवंशी ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की धज्जियां उड़ाने में कमी नहीं छोड़ी और क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया।
सूर्यवंशी की पारी की बदौलत राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। इसके बाद अब प्लेऑफ़ की चर्चा फिर से शुरू हुई है। रॉयल्स ने इस सीजन अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए 6 अंकों के साथ आठवां स्थान प्राप्त कर लिया। हालांकि प्लेऑफ़ की राह आसान नहीं है।

फ़िलहाल तो टॉप टीमें ही प्लेऑफ़ में जाती नजर आ रही है लेकिन कुछ समीकरण ऐसे होते हैं, जो हर टीम की राह खोल देते हैं। राजस्थान रॉयल्स के पास भी प्लेऑफ़ में जाने के लिए एक समीकरण है, रॉयल्स की अन्य टीमों के ऊपर भी निर्भरता है। फ़िलहाल रॉयल्स के पास 6 अंक हैं और 4 मुकाबले बचे हैं।
राजस्थान रॉयल्स को क्या करना होगा
अब बचे हुए चारों मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत दर्ज करनी पड़ेगी। इससे कुल अंकों की संख्या 14 तक पहुंच जाएगी। एक भी मैच हारे, तो मामला हाथ से चला जाएगा। इसके अलावा अन्य टीमों के साथ अंकों की बराबरी की स्थिति में नेट रन रेट का ध्यान भी देखना पड़ेगा।
नेट रन रेट की भूमिका
अगर 14 अंकों वाली टीमों का नेट रन रेट प्लस में होता है, तो राजस्थान रॉयल्स का पत्ता कटना तय है। बचे हुए चारों मैचों में राजस्थान रॉयल्स को अच्छे अंतर से जीत दर्ज केनी पड़ेगी। जिस तरह गुजरात के खिलाफ मुकाबला 16 ओवरों में जीत लिया गया, उसी तरह का गेम आने वाले मैचों में भी दिखाना पड़ेगा।
दो प्लेयर्स के कंधों पर जिम्मेदारी
रॉयल्स को प्लेऑफ़ में फ़िलहाल दो ही प्लेयर्स लेकर जा सकते हैं। दोनों वही हैं, जो गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्ले से धमाका करने में सफल रहे थे। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बल्ले से तूफानी रन आने से टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ेगी और विपक्षी टीमों के ऊपर दबाव बनेगा। इन दोनों का अहम रोल रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications