IND vs WI: 'अब आप रन कब बनाएंगे', संजू सैमसन पर फूटा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा
West Indies vs India, 3rd T20: भारतीय टीम में संजू सैमसन को वेस्टइंडीज दौरे पर मौका दिया गया है। संजू सैमसन को लेकर अक्सर सोशल मीडिया बहस छिड़ी रहती है। संजू सैमसन को कई बड़े मौकों पर टीम से बाहर ही रहना पड़ा है। भारत में होने वाले इस साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले संजू सैमसन के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी काबिलियत दिखाने का मौका था, लेकिन अब तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश ही किया है।
रन नहीं बना पाए संजू सैमसन: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को पहले दो टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों ही मुकाबलों में संजू सैमसन बल्ले से फ्लॉप रहे। जिसके बाद उब उनके टीम में होने पर सवाल खड़े होने लगे हैं। संजू आईपीएल में राजस्थान की कप्तानी करते हैं। राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है।

संजू सैमसन पर फूटा गुस्सा: पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी अब संजू सैमसन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कनेरिया ने कहा कि सैमसन को लगातार मौके दिए गए हैं। अब समय आ गया है कि वह टीम के लिए रन बनाए। भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया ताकि वे दूसरों को मौका दे सकें, क्योंकि कई लोगों ने शिकायत की है कि कुछ खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं। अब जब भारत उन्हें मौका दे रहा है, तो वह बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। तुम रन कब बनाओगे, संजू सैमसन?
सैमसन ने नहीं उठाया मौके का फायदा: कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सैमसन के पास अब पर्याप्त मौके हैं। मैं उन लोगों में से था जो संजू सैमसन का समर्थन करता था और चाहते था कि उन्हें लगातार मौके मिलते रहें। हालांकि उन्होंने इन मौकों का फायदा नहीं उठाया। संजू सैमसन के लिए समय खत्म होता जा रहा है. पाकिस्तान ने पहले ही एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है और भारत भी अगले सप्ताह तक अपनी टीम का ऐलान कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications