बाबर आजम की तुलना में कमजोर हैं विराट कोहली, पाक दिग्गज का सामने आया चौंकाने वाला बयान
भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है।
नई दिल्ली, 13 अगस्त। भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से कोहली का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। अपने क्रिकेट करियर के दौरान कोहली इससे पहले कभी भी इतने लंबे समय तक आउट ऑफ नहीं रहे हैं। लिहाजा भारतीय टीम के साथ-साथ फैंस भी कोहली के बल्ले से रनों का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को इन दिनों कई तरह की आलोचनाएं भी झेलनी पड़ रही है।

कोहली के फॉर्म पर पाक दिग्गज का बयान
कोहली के फॉर्म को लेकर कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. इस लिस्ट में अब पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज अकीब जावेद का नाम जुड़ गया है। अकीब जावेद ने कोहली के खेलने के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने Paktv.tv से कहा कि कोहली तकनीकी रूप से काफी कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। वह अपनी गलतियों पर काम नहीं कर रहे हैं और हर बार एक जैसी गलती दोहरा रहे हैं।
Recommended Video

इस मामले में बाबर आजम हैं कोहली से बेहतर
अकीब जावेद ने कोहली के मुकाबले बाबर आजम को तकनीकी तौर पर ज्यादा मजबूत बताया है। उन्होंने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान ने नवंबर 2019 से शतक नहीं बनाया है और आईपीएल के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे पर भी संघर्ष किया है। कोहली कई बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों में फंस जाते हैं। जिसका फायदा उठाते हुए भारत के इंग्लैंड दौरे पर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने उन्हें काफी बार आउट किया है।

बाबर, विलियमसन और रूट का तकनीकी पक्ष है मजबूत
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए अकीब जावेद ने कहा कि क्रिकेट की फील्ड में दो तरह के महान खिलाड़ी होते हैं। एक खिलाड़ी ऐसा होता है जो लंबे समय तक अपने फॉर्म के लिए संघर्ष करता है जबकि तुरंत ही उस पर काम कर वापस रन बनाने का काम शुरू कर देता है। बाबर आजम, केन विलियमसन, जो रूट जैसे अन्य तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं, जिस वजह से वह कभी भी इतने लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म नहीं रहे हैं।

एशिया कप में फॉर्म में लौट सकते हैं कोहली
जावेद ने कहा कि अगर विराट कोहली एक के बाद एक लंबी पारी खेलते हैं तो फिर वह वापसी करने में सफल हो सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में परिस्थितियां उपमहाद्वीप के समान होंगी और इससे कोहली को फॉर्म में आने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूएई की पिचों पर यह उपमहाद्वीप में खेलने जैसा है इसलिए संभावना है कि कोहली फॉर्म में वापस आ सकते हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान 28 अगस्त को यूएई में एशिया कप के दौरान भिड़ेगी, जिस पर सबकी नजरें बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications