'बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान को टी-20 छोड़ देना चाहिए', पाकिस्तानी दिग्गज का हैरान करने वाला बयान
Babar Azam and Mohammad Rizwan: पिछले कुछ समय से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 तक का सफर भी तय नहीं किया। ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
बाबर-रिजवान को मिली नसीहत
पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम सहित टीम के मुख्य खिलाड़ियों की आलोचना की जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के शर्मनाक प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। राशिद लतीफ ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बड़ी नसीहत दी है।

फॉर्म में नहीं खिलाड़ी
दरअसल, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। दोनों ही खिलाड़ियों का खराब फॉर्म में होने की वजह से पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट के पहले दौर से ही बाहर हो गई थी। पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतर करने को लेकर अब राशिद लतीफ अपनी राय दी है।
बाबर ने की बड़ी गलती
लतीफ ने कहा कि बाबर ने पीसीबी से कप्तानी की पेशकश को स्वीकार करके बहुत बड़ी गलती की। खास कर जब उन्होंने खुद पिछले साल इस पद से इस्तीफा दे दिया था। बाबर आजम को दोबारा कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। बाबर आजम आने वाले समय में दुनिया पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। उन्हें राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए।
टी-20 खेलना छोड़ देना चाहिए
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल पूछे जाते रहे हैं। ऐसे में राशिद लतीफ ने कहा कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को अपने बल्लेबाजी की दृष्टिकोण में बदलाव करना होगा या फिर उन्हें इस फॉर्मेट को ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने भारत के अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। मैं बाबर और रिजवान को टी-20 में अपनी बल्लेबाजी दृष्टिकोण बदलने के लिए पांच मैच दूंगा और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके लिए टीम में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications