'उसने मेरे पति को छीन लिया', शोएब मलिक के बाद अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया तलाक? सानिया का छलका दर्द
Imad Wasim Divorce News: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम और उनकी पत्नी सानिया अशफ़ाक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल के बीच अलगाव की खबरें काफी समय से आ रही थी। इसके बाद इमाद ने आधिकारिक तौर पर अपने तलाक की घोषणा की। हालांकि, सानिया अशफाक द्वारा लगाए गए आरोपों ने इस मामले को पूरी तरह से नया मोड़ दे दिया है। शोएब मलिक के बाद अब इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर चर्चाएं जोरों पर है।
इमाद वसीम ने फैंस को दी जानकारी (Imad Wasim Divorce News)
इमाद वसीम ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को सूचित किया कि उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी है। उन्होंने अलगाव का मुख्य कारण लंबे समय से चले आ रहे अनसुलझे विवाद को बताया। इमाद ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि पिछले कुछ वर्षों से उनके बीच आपसी मतभेद इतने बढ़ गए थे कि साथ रहना संभव नहीं था। उन्होंने जनता और मीडिया से अपनी निजता का सम्मान करने की अपील की।

बदनाम करने की कोशिश पर होगी कार्रवाई
इमाद ने मीडिया और फैंस से अनुरोध किया कि उनकी पुरानी पारिवारिक तस्वीरों को शेयर न किया जाए। सानिया को अब उनकी पत्नी कहकर संबोधित न किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। इमाद ने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस व्यक्तिगत मामले को लेकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई या गलत जानकारी फैलाई गई, तो वह कानूनी रास्ता अपनाएंगे।
सानिया अशफ़ाक का छलका दर्द
इमाद के बयान के कुछ ही समय बाद सानिया अशफ़ाक ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की, जिसने विवाद को हवा दे दी। सानिया ने दावा किया कि उनके घर के टूटने की असली वजह आपसी विवाद नहीं, बल्कि किसी तीसरे व्यक्ति का दखल था। सानिया ने अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा कि वह तीन बच्चों की मां हैं, जिसमें उनका पांच महीने का छोटा बेटा भी शामिल है, जिसे उसके पिता ने अब तक गोद में भी नहीं लिया है।
सानिया के अनुसार वह अपनी शादी बचाने की पूरी कोशिश कर रही थीं। लेकिन एक अन्य महिला, जो उनके पति से शादी करना चाहती थी, उनके रिश्ते के खत्म होने का मुख्य कारण बनी।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications